1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price Today: सोना चांदी खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर, फायदे में रहेंगे

Gold Price Today: सोना चांदी खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर, फायदे में रहेंगे

 Published : Nov 30, 2022 04:41 pm IST,  Updated : Nov 30, 2022 04:41 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 1,756.5 डॉलर प्रति औंस और 21.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थे।

Gold Price - India TV Hindi
Gold Price Image Source : FILE

सोना चांदी खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो आपके लिए आज थोड़ी राहत भरी खबर है। आज दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज भारतीय रुपये की कीमत में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 71 रुपये की गिरावट के साथ 53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में सोना 53,371 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। सोने की तरह चांदी भी 66 रुपये की हानि के साथ 63,199 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। 

जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘रुपये के मजबूत होने और जोखिम उठाने की धारणा में सुधार के बीच दिल्ली के बाजार में हाजिर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।’’ डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे सुधरकर 81.44 रुपये प्रति डॉलर हो गया। 

इंटरनेशनल मार्केट में थमे हैं भाव

परमार ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गति को धीमा करने के संकेतों की वजह से डॉलर में आई गिरावट के बाद कॉमेक्स में हाजिर सोना मई, 2021 के बाद से अपने सबसे बड़े मासिक लाभ की ओर बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 1,756.5 डॉलर प्रति औंस और 21.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा