1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold-Silver rate today: चांदी 1,400 रुपये उछली, सोना भी हुआ इतना महंगा

Gold-Silver rate today: चांदी 1,400 रुपये उछली, सोना भी हुआ इतना महंगा

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 06, 2024 08:47 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 08:47 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,360 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 28 डॉलर मजबूत है। गांधी ने कहा कि अमेरिकी बांड प्रतिफल में गिरावट और मिश्रित अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।

Gold price jumps - India TV Hindi
सोना महंगा Image Source : FILE

ग्लोबल मार्केट में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 680 रुपये की तेजी के साथ 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,400 रुपये बढ़कर 93,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इस कारण भाव में लौटी तेजी 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजार में तेजी के संकेत के बीच दिल्ली बाजार में हाजिर सोना (24 कैरेट) 680 रुपये बढ़कर 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,360 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 28 डॉलर मजबूत है। गांधी ने कहा कि अमेरिकी बांड प्रतिफल में गिरावट और मिश्रित अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। यूरोपीय सेंट्रल बैंक बृहस्पतिवार को अपनी मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दर में कटौती कर सकता है, जिससे सोने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है। चांदी भी 30.30 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले कारोबारी सत्र में यह 29.75 डॉलर प्रति औंस पर रही थी। 

हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी 

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 385 रुपये की तेजी के साथ 72,903 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 385 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,903 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 16,840 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,386.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा