1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LIC पॉलिसी होल्डर के लिए खुशखबरी, IPO में आम निवेशकों के मुकाबले सस्ते में अलॉट होंगे शेयर

LIC पॉलिसी होल्डर के लिए खुशखबरी, IPO में आम निवेशकों के मुकाबले सस्ते में अलॉट होंगे शेयर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 07, 2022 12:54 pm IST,  Updated : Feb 07, 2022 12:54 pm IST

LIC आईपीओ में पॉलिसीहोल्डर्स को 10 फीसदी शेयर सस्ते दाम पर अलॉट करने का प्रस्ताव है।

LIC IPO- India TV Hindi
LIC IPO Image Source : FILE

Highlights

  • पॉलिसी होल्डर को 10 फीसदी शेयर सस्ते दाम पर अलॉट करने का प्रस्ताव
  • LIC आईपीओ में कर्मचारियों के लिए भी इसमें एक हिस्सा रिजर्व होगा
  • एलआईसी के आईपीओ में सरकार की योजना छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने की है

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के बीमा धारकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार एलआईसी के आने वाले आईपीओ में बीमा धारकों को सस्ते में शेयर अलॉट करने की योजना बना रही है। यानी अगर आप एलआईसी पॉलिसी होल्डर है तो आपको दूसरे के मुकाबले आईपीओ में सस्ते शेयर अलॉट किए जाएंगे। इतना ही नहीं, आईपीओ में आपके लिए शेयर भी रिजर्व किए जाएंगे। 

डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडेय के अनुसार, सेबी के पास सरकार ने जो ड्राफ्ट पेश करने के लिए तैयार किया है उसमें LIC आईपीओ में पॉलिसीहोल्डर्स को 10 फीसदी शेयर सस्ते दाम पर अलॉट करने का प्रस्ताव है। इतना ही नहीं कर्मचारियों के लिए भी इसमें एक हिस्सा रिजर्व होगा। इसके साथ ही छोटे निवेशकों को भी इस आईपीओ में रियायत देने की तैयारी है। 

छोटे निवेशकों को प्रोत्साहन देने की योजना 

एलआईसी के आईपीओ में सरकार की योजना छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने की है। इसके लिए सरकार ने छोटे निवेशकों को आईपीओ में रियायत देने की योजना बनाई है। गौरतलब है कि सरकार एलआईसी में कम से कम पांच फीसदी हिस्सा बेचने जा रही है। पॉलिसीहोल्डर्स के इस आईपीओ में शेयर खरीदने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। जल्दी ही सरकार इन शर्तों की घोषणा करेगी।

पॉलिसी होल्डर को लिखी चिट्ठी

एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों को एक चिट्ठी लिखकर आने वाले आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए जागरुक किया है।  जीवन बीमा ने अपने पॉलिसी होल्डर को आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए अपने पैन नंबर को अपडेट करने के लिए कहा है। एलआईसी पॉलिसीधारकों को विज्ञापन के जरिए भी पैन को अपडेट करने की जानकारी दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा