1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Google करेगी भारती Airtel में 1 अरब डॉलर का निवेश, शेयर करीब डेढ़ फीसदी चढ़ा

Google करेगी भारती Airtel में 1 अरब डॉलर का निवेश, शेयर करीब डेढ़ फीसदी चढ़ा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 28, 2022 12:30 pm IST,  Updated : Jan 28, 2022 12:30 pm IST

एयरटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘इसमें, 70 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश भारती एयरटेल में 734 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर किया जाएगा।’’

Google Airtel- India TV Hindi
Airtel  Image Source : FILE

Highlights

  • गूगल दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी
  • इसमें इक्विटी निवेश के साथ-साथ संभावित वाणिज्यिक समझौतों के लिए एक कोष शामिल है
  • अगले पांच वर्षों के दौरान पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर मंजूरी दी जाएगी

नयी दिल्ली। इंटरनेट के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी। इसमें इक्विटी निवेश के साथ-साथ संभावित वाणिज्यिक समझौतों के लिए एक कोष शामिल है, जिसके तहत समझौतों को अगले पांच वर्षों के दौरान पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर मंजूरी दी जाएगी। 

गूगल यह निवेश गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के हिस्से के तौर पर कर रही है। एयरटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘इसमें, 70 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश भारती एयरटेल में 734 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर किया जाएगा।’’ इसमें बताया गया कि कुल निवेश में से 30 करोड़ डॉलर की राशि वाणिज्यिक समझौतों के क्रियान्वयन के लिए होगी।

शेयरों में तेजी 

खबर के बाद से एयरटेल के शेयरों में आज सुबह से तेजी देखी जा रही है। कंपनी का शेयर फिलहाल 1.5 फीसदी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। फिलहाल दोपहर 12.20 बजे के लगभग एयरटेल का शेयर 717.80 पर ट्रेड कर रहा है। कल की क्लाजिंग के मुकाबले यह शेयर 

10.55 प्रतिशत तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा