1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Chips से लेकर Maggi तक खाने पीने के सभी सामान की बदलेगी पैकिंग, सामने की ओर देनी होगी ये जानकारी

Chips से लेकर Maggi तक खाने पीने के सभी सामान की बदलेगी पैकिंग, सामने की ओर देनी होगी ये जानकारी

 Published : Aug 27, 2022 07:45 pm IST,  Updated : Aug 27, 2022 07:45 pm IST

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने किसी उत्पाद के प्रमुख घटकों के प्रतिशत का पैकिंग में सामने की तरफ उल्लेख करने का प्रस्ताव किया है।

Chips Packet- India TV Hindi
Chips Packet Image Source : FILE

आपके चिप्स, मैगी, नमकीन से लेकर खाने पीने के सभी सामान की पैकिंग जल्द ही बदलने वाली है। जल्द ही सरकार नया नियम लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत उत्पाद में कौन कौन सी चीजें मिक्स की गई हैं, इसकी जानकारी अब पैकेट के सामने की ओर देनी होगी।  

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने किसी उत्पाद के प्रमुख घटकों के प्रतिशत का पैकिंग में सामने की तरफ उल्लेख करने का प्रस्ताव किया है। इस प्रस्ताव पर विभिन्न पक्षों से इस महीने के अंत तक सुझाव मांगे गए हैं। 

दो या अधिक घटकों की देनी होगी जानकारी 

इसके तहत उत्पाद को बनाने में प्रयोग किए गए दो या अधिक प्रमुख घटकों के प्रतिशत का उल्लेख सामने की ओर स्पष्ट रूप से करना होगा। मंत्रालय ने पाया कि कई निर्माता और आयातक प्रमुख घटकों की जानकारी सामने की तरफ नहीं दे रहे हैं, जबकि उपभोक्ताओं के हित में ऐसा करना जरूरी है। यह उपभोक्ता अधिकार का भी उल्लंघन है। 

बताना होगा इंग्रीडिएंट का प्रतिशत 

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘पैकेज के सामने की तरफ उत्पाद के विशेष बिक्री बिंदु या विशेष बिक्री प्रस्ताव (यूएसपी) की घोषणा इसके घटकों के प्रतिशत के बिना करना उपभोक्ता अधिकारों के खिलाफ है।’’ मंत्रालय ने उपभोक्ताओं के हित में विधिक माप विज्ञान (पैकेज्ड वस्तुएं), नियम 2011 में संशोधन का प्रस्ताव किया है, ताकि इसमें कुछ उप-नियमों को शामिल किया जा सके। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा