1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मार्च में GST कलेक्शन ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड, जानिए सरकारी खजाने में कितने लाख करोड़ आए

मार्च में GST कलेक्शन ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड, जानिए सरकारी खजाने में कितने लाख करोड़ आए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 01, 2022 05:22 pm IST,  Updated : Apr 01, 2022 05:22 pm IST

इससे पहले सबसे अधिक कलेक्शन जनवरी महीने में हुआ था। जनवरी, 2022 में 1,40,986 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था।

GST- India TV Hindi
GST Image Source : FILE

Highlights

  • जनवरी, 2022 में 1,40,986 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था
  • मार्च 2022 का जीएसटी संग्रह 2021 की इसी अवधि के मुकाबले 15% अधिक
  • शुल्क स्ट्रक्चर में सुधार से जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है

नई दिल्ली। जीएसटी कलेक्शन मार्च, 2022 के दौरान 1.42 लाख करोड़ रुपये पंहुच गया। यह ऑल टाइम हाई है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार मार्च, 2022 में सकल जीएसटी संग्रह 1,42,095 करोड़ रुपये रहा। इससे पहले सबसे अधिक कलेक्शन जनवरी महीने में हुआ था। जनवरी, 2022 में 1,40,986 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। 

कितना कहां हुआ कलेक्शन 

इसमें केंद्रीय जीएसटी 25,830 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 32,378 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 74,470 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 39,131 करोड़ रुपये सहित) रहा। उपकर 9,417 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र किए गए 981 करोड़ रुपये सहित) रहा। वित्त मंत्रालय ने बताया कि मार्च, 2022 में सकल जीएसटी संग्रह अपने सबसे उच्च स्तर पर है। 

पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 15% अधिक 

वही मार्च 2022 का जीएसटी संग्रह इससे पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने कहा, उल्टा शुल्क ढांचा (तैयार सामान के मुकाबले कच्चे माल पर अधिक कर) में सुधार के लिए परिषद द्वारा दरों को युक्तिसंगत बनाये जाने से भी जीएसटी संग्रह बढ़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा