1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जीएसटी संग्रह में उछाल, फरवरी में 18 प्रतिशत बढ़कर 1.33 लाख करोड़ रुपये के पार

जीएसटी संग्रह में उछाल, फरवरी में 18 प्रतिशत बढ़कर 1.33 लाख करोड़ रुपये के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 01, 2022 02:20 pm IST,  Updated : Mar 01, 2022 02:20 pm IST

गौरतलब है कि जनवरी 2022 में जीएसटी संग्रह 1,40,986 करोड़ रुपये था।

Gst- India TV Hindi
Gst Image Source : FILE

Highlights

  • सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़ा जीएसटी संग्रह फरवरी में
  • जनवरी 2022 में जीएसटी संग्रह 1,40,986 करोड़ रुपये था
  • इस तरह फरवरी का संग्रह, इससे पिछले महीने के मुकाबले कम रहा

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय मंगलवार को कहा कि फरवरी में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 1.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। फरवरी में संग्रह कोविड-19 वायरस की तीसरी लहर से प्रभावित हुआ। गौरतलब है कि जनवरी 2022 में जीएसटी संग्रह 1,40,986 करोड़ रुपये था। इस तरह फरवरी का संग्रह, इससे पिछले महीने के मुकाबले कम रहा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, फरवरी 2022 में सकल जीएसटी राजस्व 1,33,026 करोड़ रुपये रहा, जिसमें केंद्रीय जीएसटी 24,435 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 30,779 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 67,471 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 33,837 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,340 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र किए गए 638 करोड़ रुपये सहित) है।

फरवरी 2022 का जीएसटी संग्रह इससे पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक है और फरवरी 2020 के मुकाबले जीएसटी संग्रह 26 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि 28 दिन का महीना होने के कारण आम तौर पर फरवरी में जनवरी की तुलना में कम राजस्व मिलता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

GST