1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार और बैंक आज अंबेडकर जयंती और बैसाखी के मौके पर बंद हैं या खुले? जान लें अपडेट

शेयर बाजार और बैंक आज अंबेडकर जयंती और बैसाखी के मौके पर बंद हैं या खुले? जान लें अपडेट

 Published : Apr 14, 2026 07:01 am IST,  Updated : Apr 14, 2026 07:01 am IST

अगर आपको आज बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य है या शेयर मार्केट में ट्रेडिंग सहित अन्य कोई काम-काज है तो आपको घर से निकलने से पहले अपडेट ले लेना चाहिए, ताकि आपको कोई असुविधा न हो।

भारत में बैंक अवकाश राज्य और स्थानीय त्योहारों के आधार पर तय होते हैं।- India TV Hindi
भारत में बैंक अवकाश राज्य और स्थानीय त्योहारों के आधार पर तय होते हैं। Image Source : FREEPIK

आज 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और बैसाखी के अवसर पर आम लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या बैंक और शेयर बाजार खुले हैं या बंद। तो आपको बता दें, आज अंबेडकर जयंती, महाविषुव संक्रांति, बीजू फेस्टिवल, बुइसू फेस्टिवल, तमिल नववर्ष, बोहाग बिहू, चेराओबा और बैसाखी के अवसर पर देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। RBI कैलेंडर के मुताबिक, अप्रैल 2026 में कुल 16 बैंक अवकाश हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के अवकाश कैलेंडर और स्टॉक एक्सचेंज के शेड्यूल के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में बैंक शाखाएं बंद हैं, वहीं शेयर बाजार में भी कारोबार नहीं होगा। अगर आप आज बैंकिंग या निवेश से जुड़ा कोई काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह अपडेट जरूर जान लें।

शेयर बाजार और MCX-NCDEX पर जानें अपडेट

बीएसई और एनएसई के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। आज कोई कारोबार नहीं होगा। देश का सबसे बड़ा गैर-कृषि कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी MCX, सुबह के सत्र में बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में 5 बजे से रात 11:30 बजे के बीच ट्रेडिंग फिर से शुरू करेगा। सबसे बड़ा कृषि एक्सचेंज, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज यानी NCDEX भी दोनों सत्रों में बंद रहेगा। ट्रेडिंग बुधवार, 15 अप्रैल को फिर से शुरू होगी।

इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

14 अप्रैल को जिन प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे, उनमें शामिल हैं: अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा।

राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं बैंक हॉलिडे

भारत में बैंक अवकाश राज्य और स्थानीय त्योहारों के आधार पर तय होते हैं, इसलिए पूरे देश में एक साथ बैंक बंद नहीं रहते। कुछ शहरों में बैंक बंद रहते हैं, जबकि अन्य जगहों पर सामान्य कामकाज जारी रहता है।

इस हफ्ते के अन्य बैंक अवकाश

15 अप्रैल (बुधवार): पोहेला बोइशाख / बोहाग बिहू / विशु / हिमाचल दिवस – कई शहरों में बैंक बंद

16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू – कुछ शहरों में बैंक बंद
19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद

क्या बैंक हॉलिडे पर ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी?

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी। ATM सेवाएं 24×7 उपलब्ध रहेंगी। NEFT, IMPS और RTGS से पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। UPI सेवाएं भी सामान्य रूप से काम करेंगी। हालांकि, चेक जमा करना या कैश काउंटर से लेन-देन जैसी सेवाओं के लिए आपको बैंक शाखा के खुलने का इंतजार करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा