1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Hurun Rich List 2025: भारत के अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर! 9.55 लाख करोड़ की दौलत के साथ मुकेश अंबानी फिर बने नंबर-1

Hurun Rich List 2025: भारत के अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर! 9.55 लाख करोड़ की दौलत के साथ मुकेश अंबानी फिर बने नंबर-1

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 01, 2025 03:43 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 03:49 pm IST

14वें एडिशन M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार भारत के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वहीं, गौतम अडानी 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

Mukesh Ambani, Gautam Adani- India TV Hindi
भारत कई अमीरों की लिस्ट में इस बार एक बड़ा उलटफेर हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर देश के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वहीं, गौतम अडानी दूसरे नंबर पर हैं। Image Source : PTI

Hurun Rich List 2025: भारत के अरबपतियों की दुनिया में इस बार एक बड़ा उलटफेर हुआ है। 14वें एडिशन M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर देश के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनकी कुल नेटवर्थ अब 9.55 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है। इस तरह उन्होंने गौतम अडानी और उनके परिवार को पछाड़ते हुए फिर से इंडिया के रिचेस्ट का ताज अपने नाम कर लिया।

हुरुन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडानी एंड फैमिली की संपत्ति फिलहाल 8.15 लाख करोड़ रुपये है। यानी टॉप पर यह रेस अब अंबानी और अडानी के बीच दो घोड़ों की जंग बन चुकी है। वहीं, इस साल की लिस्ट में एक और बड़ा सरप्राइज सामने आया है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडार मल्होत्रा और उनके परिवार ने पहली बार टॉप-3 में जगह बनाई है। उनकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जिससे वे भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं।

अरबपतियों की फौज बढ़ी

रिपोर्ट बताती है कि भारत में अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल देश में 350 से ज्यादा अरबपति हो गए हैं, जो 13 साल पहले की तुलना में 6 गुना ज्यादा है। इन सभी की कुल संपत्ति मिलाकर करीब 167 लाख करोड़ रुपये है, जो भारत के जीडीपी का लगभग आधा हिस्सा है।

रैंक नाम कुल संपत्ति
1 मुकेश अंबानी एंड फैमली 9,55,410 करोड़
2 गौतम अडानी एंड फैमली 8,14,720 करोड़
3 रोशनी नादर मल्होत्रा ​​एंड फैमली 2,84,120 करोड़
4 साइरस सोली पूनावाला एंड फैमली 2,46,460 करोड़
5 कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमली 2,32,850 करोड़
6 नीरज बजाज एंड फैमली 2,32,680 करोड़
7 दिलीप सांघवी 2,30,560 करोड़
8 अजीम प्रेमजी एंड फैमली 2,21,250 करोड़
9 गोपीचंद हिंदुजा एंड फैमली 1,85,310 करोड़
10 राधाकिशन दमानी एंड फैमली 1,82,980 करोड़

सबसे युवा अरबपति

युवा उद्यमियों ने भी इस बार लिस्ट में खास जगह बनाई है। अरविंद श्रीनिवास (31), परप्लेक्सिटी के को-फाउंडर, भारत के सबसे युवा डॉलर अरबपति बने, जिनकी संपत्ति 21,190 करोड़ रुपये है। कैवल्य वोहरा (22), जेप्टो के फाउंडर, सबसे युवा एंट्रेंट बने। उनके साथी आदित पालीचा (23) दूसरे सबसे युवा अरबपति हैं।

शाहरुख खान भी बने अरबपति

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने पहली बार हुरुन रिच लिस्ट में एंट्री की है। उनकी नेटवर्थ अब 12,490 करोड़ रुपये हो गई है, जिससे वे अब अरबपतियों के क्लब में शामिल हो गए हैं। वहीं, लिस्ट के मुताबिक, भारत के सबसे ज्यादा अरबपति मुंबई (451) से हैं। इसके बाद नई दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116) का नंबर आता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा