नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ या इसके आसपास के एरिया में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। पटना, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु समेत इन शहरों के लिए फ्लाइट पकड़े के लिए अब IGI Airport जाने की जरूरत नहीं है। वे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से बिना लंबी जाम में फंसे आसानी से फ्लाइट पकड़ सकते हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस, फ्लाई बिग और स्टार एयर के बाद अब 20 जुलाई से इंडिगो एयरलाइंस 8 शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। हिंडन एयपोर्ट से 20 जुलाई को इंडिगो की पहली उड़ान बेंगलुरु के लिए होगी। यह विमान सुबह 7:50 बजे हिंडन से प्रस्तान करेगी। आइए जानते हैं कि इंडिगो कहां-कहां के लिए उड़ान शुरू करेगी।
इंडिगो इन 8 शहरों के लिए शुरू कर रही उड़ान
- बेंगलुरु
- कोलकाता
- मुंबई
- पटना
- चेन्नई
- वाराणसी
- अहमदाबाद
- इंदौर
तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा
20 जुलाई से इंडिगो की उड़ान शुरू कराने के लिए हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। दी गई जानकारी के अनुसार, कल इंडिगो की पहली फ्लाइट को केंद्रीय मंत्री (नागर विमानन) किंजरापु राम मोहन नायडू हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इंडिगो की विमान की सेवा शुरू करने से पहले हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल के अधिकारी और विमानन कंपनी इंडिगो के प्रतिनिधि लगातार निरीक्षण व बैठक कर रहे हैं।
अब हिंडन एयरपोर्ट से 15 शहरों के लिए उड़ान
आपको बता दें कि हिंडन एयरपोर्ट से अबतक एयर इंडिया एक्सप्रेस जयपुर, बेंगलुरु, कोलकाता, भुवनेश्वर, गोवा, वाराणसी, अहमदाबाद, मुंबई, आदमपुर, किशनगढ़, पटना, नांदेड़ व बठिंडा के लिए हवाई सेवा मुहैया करा रही थी। यानी कुल 13 शहरों के लिए पहले से हिंडन एयरपोर्ट से विमान सेवा थी। अब इसमें इंदौर और अहमदाबाद के जुड़ने से कुल संख्या 15 हो जाएगी। यानी हिंडन एयरपोर्ट से 15 शहरों के लिए सीधी उड़ान मिलेगी।