1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 10 करोड़ से ज्यादा यात्री क्षमता वाले एयरपोर्ट्स में शामिल हुआ IGI, यहां देखें सभी 6 हवाई अड्डों की लिस्ट

10 करोड़ से ज्यादा यात्री क्षमता वाले एयरपोर्ट्स में शामिल हुआ IGI, यहां देखें सभी 6 हवाई अड्डों की लिस्ट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 20, 2025 02:57 pm IST,  Updated : Aug 20, 2025 02:57 pm IST

एक साल में 10 करोड़ से ज्यादा यात्री क्षमता वाले 6 एयरपोर्ट्स की लिस्ट में जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित टोक्यो हानेडा एयरपोर्ट एशिया का पहला एयरपोर्ट है, जिसके बाद दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।

IGI joins the list of airports with more than 10 crore passenger capacity annualy, see the list of a- India TV Hindi
टोक्यो हानेडा के बाद दिल्ली एयरपोर्ट लिस्ट में शामिल दूसरा एशियाई एयरपोर्ट Image Source : PTI

दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अभी हाल ही में 10 करोड़ से ज्यादा यात्री क्षमता वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट की लिस्ट में शामिल हो गया है। दिल्ली एयरपोर्ट की मौजूदा सालाना यात्री क्षमता 10.9 करोड़ है। एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के डेटा के मुताबिक, पूरी दुनिया में ऐसे सिर्फ 6 एयरपोर्ट हैं, जिनकी सालाना यात्रा क्षमता 10 करोड़ से ज्यादा है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL), दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को ऑपरेट करती है। 10 करोड़ से ज्यादा यात्री क्षमता वाले ग्लोबल एयरपोर्ट्स की लिस्ट में एशिया के सिर्फ 2 एयरपोर्ट शामिल हैं।

टोक्यो हानेडा के बाद दिल्ली एयरपोर्ट लिस्ट में शामिल दूसरा एशियाई एयरपोर्ट

एक साल में 10 करोड़ से ज्यादा यात्री क्षमता वाले 6 एयरपोर्ट्स की लिस्ट में जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित टोक्यो हानेडा एयरपोर्ट एशिया का पहला एयरपोर्ट है, जिसके बाद दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। बताते चलें कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कुल क्षमता का विस्तार करने के लिए टर्मिनल 2 के पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण की योजनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।  

वित्त वर्ष 2024-25 में 41.2 करोड़ यात्रियों ने भारतीय एयरपोर्ट से की यात्रा

दिल्ली एयरपोर्ट देश का सबसे बिजी एयरपोर्ट है। एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अब 162 एयरपोर्ट ऑपरेशनल हैं, जिनमें हेलीपोर्ट और वॉटर एरोड्रोम्स शामिल हैं, जबकि 2014 में इनकी संख्या सिर्फ 74 थी। संसद में साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 41.2 करोड़ यात्रियों ने भारतीय एयरपोर्ट्स से यात्रा की। इनमें 33.5 करोड़ घरेलू और 7.7 करोड़ विदेशी यात्री शामिल थे।

सालाना 10 करोड़ से ज्यादा यात्री क्षमता वाले एयरपोर्ट्स

क्रम संख्या एयरपोर्ट का नाम देश सालाना यात्री क्षमता
1 हार्ट्सफील्ड-जैकसन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमेरिका 12.55 करोड़
2 दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट यूएई 12.03 करोड़
3 टोक्यो हानेडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जापान 11.03 करोड़
4 हीथ्रो एयरपोर्ट (लंदन) यूनाइटेड किंगडम 10.32 करोड़
5 डलास फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमेरिका 10.29 करोड़

ये आंकड़े aviationa2z.com से लिए गए हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा