1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 12 महीने के अंदर अपना खराब क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाएं, बस करें ये 3 काम

12 महीने के अंदर अपना खराब क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाएं, बस करें ये 3 काम

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 28, 2025 11:00 am IST,  Updated : Jun 28, 2025 11:00 am IST

मौजूदा समय में लोन लेने के लिए बेहतर क्रेडिट स्कोर होना जरूरी है। इसके बिना लोन मिलना बहुत मुश्किल है।

Credit Score - India TV Hindi
क्रेडिट स्कोर Image Source : FILE

बैंक से लोन या क्रेडिट कार्ड लेने के लिए बेहतर क्रेडिट स्कोर बहुत जरूरी है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है तो बैंक लोन का आवेदन देखते ही कैंसिल कर देते हैं। क्रेडिट कार्ड भी बैंक इश्यू नहीं करते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि आप अपने क्रेडिट स्कोर को ठीक या बेहतर नहीं कर सकते हैं। आप अगर कुछ कदम उठाएं तो सिर्फ 12 महीने में अपका क्रेडिट स्कोर सही हो जाएगा। इसके बाद बैंक आसानी से लोन या क्रेडिट कार्ड इश्यू करेंगे। ब्याज दर भी आपसे कम वसूलेंगे। आइए जानते हैं कि खराब क्रेडिट स्कोर को सही आसानी से ठीक किया जा सकता है। 

क्रेडिट स्कोर सुधारने के लिए करें ये 3 काम 

1. गलतियों को सुधारें: सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, आपको अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई गलत जानकारी तो नहीं है।  उदाहरण के लिए, कुछ भुगतान 'पेंडिंग' के रूप में दिखाए जा सकते हैं, लेकिन उसका भुगतान हो चुका है। इससे भी क्रेडिट स्कोर खराब होता है। इसे ठीक कराने से क्रेडिट स्कोर बेहतर हो जाता है। 

2. कम क्रेडिट का उपयोग करें: अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो क्रेडिट यूज 30 प्रतिशत से कम रखने की सलाह दी जाती है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी कुल क्रेडिट सीमा ₹2 लाख है, तो आप क्रेडिट उपयोग को ₹60 हजार रखें। ऐसा करने से आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा। इसके अलावा अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने के लिए एक और मजबूत टिप यह है कि आप क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन और कार लोन जैसे विभिन्न क्रेडिट विकल्पों का यूज करें। इससे भी क्रेडिट स्कोर बेहतर करने में मदद मिलती है। अगर आपको कार्ड या होम लोन की जरूरत नहीं है, तो आपको इसका विकल्प नहीं चुनना चाहिए। 

3. EMI का समय पर भुगतान करें: सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप लोनक की EMI या क्रेडिट कार्ड के बिल का बिल्कुल तय समय पर भुगतान करें। एक भी बार भुगतान न करने पर क्रेडिट स्कोर में बड़ी गिरावट आती है। इसलिए ईएमआई का समय पर भुगतान करें। इसके अलावा मौजूदा और पुराने क्रेडिट कार्ड को निष्क्रिय न करें। क्रेडिट कार्ड की अवधि एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखने में मददगार होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा