1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, स्वर्ण भंडार भी घटा, उधर पाकिस्तान का बढ़ गया खजाना

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, स्वर्ण भंडार भी घटा, उधर पाकिस्तान का बढ़ गया खजाना

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 08, 2025 10:32 am IST,  Updated : Mar 08, 2025 10:32 am IST

India foreign exchange reserves : भारत के स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.30 अरब डॉलर घटकर 73.27 अरब डॉलर रह गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.7 करोड डॉलर बढ़कर 17.99 अरब डॉलर हो गया।

विदेशी मुद्रा भंडार- India TV Hindi
विदेशी मुद्रा भंडार Image Source : FILE

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 1.78 अरब डॉलर घटकर 638.69 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.76 अरब डॉलर बढ़कर 640.48 अरब डॉलर हो गया था। सितंबर 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 49.3 करोड़ डॉलर घटकर 543.35 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

स्वर्ण भंडार में गिरावट

हालांकि, समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.30 अरब डॉलर घटकर 73.27 अरब डॉलर रह गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.7 करोड डॉलर बढ़कर 17.99 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.2 करोड़ डॉलर घटकर 4.08 अरब डॉलर रहा।

पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पास मौजूद विदेशी मुद्रा भंडार में 28 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान इजाफा हुआ है। यह 27 मिलियन डॉलर बढ़कर 11.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, कमर्शियल बैंकों के पास मौजूद फॉरेन रिजर्व 4.62 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तरह पाकिस्तान के पास मौजूद कुल लिक्विड विदेशी मुद्रा भंडार 15.87 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा