1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था, अब वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया GDP ग्रोथ अनुमान

बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था, अब वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया GDP ग्रोथ अनुमान

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 03, 2024 10:55 am IST,  Updated : Apr 03, 2024 11:09 am IST

World Bank on Indian Economy: वर्ल्ड बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर को अपने ताजा अनुमान में बढ़ाया है। 2024 के लिए जारी हुए नए अनुमान में 1.2 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : CANVA/FILE

World Bank on Indian Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार 2024 में बनी रहेगी। अब वर्ल्ड बैंक की ओर से भी इस पर मुहर लगा दी गई है। वर्ल्ड बैंक ने अपने ताजा अनुमान में कहा है कि भारतीय की जीडीपी 2024 में 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। यह पहले जारी किए गए अनुमान से 1.2 प्रतिशत अधिक है।   

वर्ल्ड बैंक की ओर से कहा गया कि भारत में सर्विस सेक्टर और इंडस्ट्री में लचीलापन जारी रहने के कारण जीडीपी वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। हालांकि, मध्यम अवधि में विकास दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 

भारत की जीडीपी वृद्धि दर 

वर्ल्ड बैंक ने अनुमान जताया है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट वित्त वर्ष 2025 में 6.6 प्रतिशत रह सकती है, जो कि वित्त वर्ष 2024 में 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आने वाले वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर में कमी आने की वजह निवेश की रफ्तार में कमी आना रहेगा, जोकि पहले के वर्षों में काफी अधिक रही है। 

सरकारी कर्ज में आएगी कमी 

वर्ल्ड बैंक ने आगे कहा कि मध्यन अवधि में भारत का राजकोषीय घाटा और सरकार कर्ज कम होने का अनुमान है। इसका कारण केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे नीतिगत प्रयासों को बताया गया, जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रह सकती है। 

उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय अर्थव्यवस्था

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहा है और इसके 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। ऐसा सरकारी निवेश और खपत बढ़ने के कारण हुआ है। 

दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था मजबूत

वर्ल्ड बैंक ने दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था के मजबूत रहने का अनुमान जताया है। अनुमान के मुताबिक, दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था 2024 में 6 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था के मजबूत होने का बड़ा कारण भारत की अर्थव्यवस्था का मजबूत होना है। साथ ही पाकिस्तान और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में रिकवरी होना भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा