1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत की पहली चिप कंपनी गुजरात के धोलेरा में स्थापित होगी, चीन पर घटेगी निर्भरता

भारत की पहली चिप कंपनी गुजरात के धोलेरा में स्थापित होगी, चीन पर घटेगी निर्भरता

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Feb 20, 2023 11:47 pm IST,  Updated : Feb 20, 2023 11:47 pm IST

संयुक्त उपक्रम ने पहले इस संयंत्र के स्थान के बारे में नहीं बताया था। एमओयू पिछले साल सितंबर में गांधीनगर मे रेलवे, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में हुआ था।

चिप - India TV Hindi
चिप Image Source : FILE

भारतीय समूह वेदांता और दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता फॉक्सकॉन का संयुक्त उद्यम गुजरात में अहमदाबाद के निकट धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (एसआईआर) मे सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। वेदांता और फॉक्सकॉन के संयुक्त उपक्रम ने पिछले साल गुजरात में संयंत्र स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के साथ 1,54,000 करोड़ रुपये का समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया था। इसे आजाद भारत का सबसे बड़ा कॉरपोरेट निवेश माना जा रहा है। यह भारत में सेमीकंडक्टर की पहली विनिर्माण इकाई होगी। 

संयुक्त उपक्रम ने पहले इस संयंत्र के स्थान के बारे में नहीं बताया था। एमओयू पिछले साल सितंबर में गांधीनगर मे रेलवे, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में हुआ था। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा था कि इस संयंत्र से राज्य में एक लाख रोजगार सृजित होंगे।

 

उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी सरकार इस संयंत्र को स्थापित और सफल करने में पूरी मदद करेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले नवंबर में भावनगर में एक जनसभा संबोधित करते हुए संकेत दिए थे कि सेमीकंडक्टर संयंत्र धोलेरा एसआईआर में स्थापित होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा