1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन में बढ़ी 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट की मांग, भारत से निर्यात में 34 फीसदी की बढ़ोत्तरी

चीन में बढ़ी 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट की मांग, भारत से निर्यात में 34 फीसदी की बढ़ोत्तरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 29, 2022 02:14 pm IST,  Updated : Jan 29, 2022 02:14 pm IST

वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019 में यह आंकड़ा 17.1 अरब डॉलर रहा था।

Made in India- India TV Hindi
Made in India Image Source : FILE

Highlights

  • भारत में निर्मित प्रोडक्ट लॉकडाउन के बीच चीन में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं
  • भारत से चीन को निर्यात वर्ष 2019 की तुलना में करीब 34 फीसदी बढ़ा
  • भारत का चीन से आयात 28 फीसदी बढ़कर 87.5 अरब डॉलर हो गया

नयी दिल्ली। दुनिया भर में चीन निर्मित प्रोडक्ट का दबदबा है। लेकिन अब चीन के भीतर मेड इन इंडिया प्रोडक्ट की मांग लगातार उछल रही है। भारत में निर्मित प्रोडक्ट लॉकडाउन के बीच चीन में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। यह बात आंकड़ों से साफ बया होती है। वर्ष 2021 में भारत से चीन को निर्यात वर्ष 2019 की तुलना में करीब 34 फीसदी बढ़कर 22.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019 में यह आंकड़ा 17.1 अरब डॉलर रहा था। इसी अवधि में भारत का चीन से आयात 28 फीसदी बढ़कर 87.5 अरब डॉलर हो गया जो वर्ष 2019 में 68.4 अरब डॉलर रहा था। इस तरह भारत एवं चीन के बीच व्यापार घाटा वर्ष 2021 में बढ़कर 64.5 अरब डॉलर हो गया जबकि वर्ष 2019 में यह 51.2 अरब डॉलर रहा था। 

व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि वर्ष 2021 में भारत का चीन को निर्यात चीन से आयात की तुलना में कहीं अधिक तेजी से बढ़ा है। भारतीय निर्यात संगठन महासंघ के उपाध्यक्ष खालिद खान ने कहा कि निर्यातकों के लिए चीन में निर्यात बढ़ाने की भरपूर संभावनाएं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा