1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लक्षद्वीप के लिए अब नहीं जाना होगा कोच्चि, इस एयरलाइन ने शुरू की सीधी उड़ान

लक्षद्वीप के लिए अब नहीं जाना होगा कोच्चि, इस एयरलाइन ने शुरू की सीधी उड़ान

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 18, 2024 08:24 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 08:24 pm IST

Indigo Airline की ओर से बेंगलुरु से लेकर लक्षद्वीप के अगाती आइलैंड के लिए उड़ान शुरू की गई है। इस उड़ान का संचालन 31 मार्च से किया जाएगा।

इंडिगो एयरलाइन - India TV Hindi
इंडिगो एयरलाइन ने बेंगलुरु से अगाती से उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। Image Source : CANVA

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ओर से बेंगलुरु से लक्षद्वीप के लिए सीधी उड़ान शुरू की गई है। इंडिगो द्वारा इस उड़ान का संचालन लक्षद्वीप के अगाती द्वीप के लिए किया जाएगा। एयरलाइन ने बताया कि अगाती इंडिगो के नेटवर्क में 88वां घरेलू और 121वां गंतव्य स्थान होगा। 

एटीआर विमान का उपयोग करेगी एयरलाइन 

इंडिगो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु और अगाती के बीच सेवाएं 31 मार्च से शुरू होंगी। एयरलाइन इस मार्ग पर लगभग 78 सीट वाले एटीआर विमान का उपयोग करेगी। इंडिगो ने कहा कि अगाती उन लोगों के बीच लोकप्रिय है जो गहरे समुद्र में मछली पकड़ने, स्कूबा डाइविंग, नौकायन, स्कीइंग और यहां तक कि कयाकिंग की तलाश में रहते हैं। इंडिगो प्रतिदिन 2,000 से अधिक उड़ानों का परिचालन करती है।

सरकार लक्षद्वीप को कर रही प्रमोट

केंद्र सरकार की ओर से लगातार भारतीय द्वीप समूह लक्षद्वीप को प्रमोट किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी 2024 की शुरुआत में लक्षद्वीप की यात्रा की थी। लोगों से भारत के इन सुदंर द्वीप समूहों को देखने को अपील की थी।  सरकार ने अंतरिम बजट 2024 में भी लक्षद्वीप में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करने का ऐलान किया था। 

लक्षद्वीप कैसे पहुंच सकते हैं? 

लक्षद्वीप केंद्र शासित  प्रदेश की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा समय में आप कोच्चि से फ्लाइट के अलाव शिप से लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं। कोच्चि से उड़ान द्वारा अगत्ती और बांगरम द्वीपों तक पहुंचा जा सकता है। इंडियन एयरलाइंस कोच्चि से उड़ानें संचालित करती है। इसके अलावा सात यात्री जहाज के कोच्चि से लक्षद्वीप के लिए चलाए जाते हैं जो कि एमवी कावारत्ती, एमवी अरब सागर, एमवी लक्षद्वीप सागर, एमवी लैगून, एमवी कोरल, एमवी अमिनदीवी और एमवी मिनिकॉय हैं। पानी के जहाज से कोच्चि से 14 से 18 घंटे लगते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा