1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IndiGo करेगी अपने बेड़े का विस्तार, 30 वाइड बॉडी A350 विमानों के लिए Airbus को दिया ऑर्डर

IndiGo करेगी अपने बेड़े का विस्तार, 30 वाइड बॉडी A350 विमानों के लिए Airbus को दिया ऑर्डर

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 01, 2025 05:58 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 11:56 pm IST

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि 70 विमानों के विकल्प में अब एयरलाइन 30 विमानों का ऑर्डर दे रही है। एयरलाइन ने कई कंपनियों को कुल 900 से अधिक विमानों का ऑर्डर दिया है, जो उसे अगले साल से मिलने शुरू होंगे।

इंडिगो- India TV Hindi
इंडिगो Image Source : FILE

बजट एयरलाइन इंडिगो अपने बेड़े का विस्तार कर रही है। इंडिगो ने रविवार को एयरबस को 30 और चौड़े आकार के ए350 विमानों के लिए ऑर्डर देने की घोषणा की है। इससे एयरलाइन के पास ऐसे विमानों की कुल संख्या 60 हो जाएंगी। एयरलाइन ने पिछले साल अप्रैल में 30 ए350 विमानों के लिए ऑर्डर दिया था। उसके पास ऐसे 70 और विमानों का ऑर्डर देने का विकल्प भी था।

इंडिगो के सीईओ ने क्या कहा?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि 70 विमानों के विकल्प में अब एयरलाइन 30 विमानों का ऑर्डर दे रही है। एयरलाइन ने कई कंपनियों को कुल 900 से अधिक विमानों का ऑर्डर दिया है, जो उसे अगले साल से मिलने शुरू होंगे। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है।

इंडिगो के शेयर का हाल

इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड यानी इंडिगो का शेयर बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। यह शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 0.06 फीसदी या 3 रुपये की बढ़त के साथ 5,325 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 वीक हाई 5665 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 3,780 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2,05,778.96 करोड़ रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा