1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भयंकर महंगाई की चपेट में यूरोप, यूरो मुद्रा वाले 19 देशों में मुद्रास्फीति रिकॉर्ड 5.8 फीसदी पर

भयंकर महंगाई की चपेट में यूरोप, यूरो मुद्रा वाले 19 देशों में मुद्रास्फीति रिकॉर्ड 5.8 फीसदी पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 02, 2022 06:03 pm IST,  Updated : Mar 02, 2022 06:04 pm IST

यूरो मुद्रा के चलन वाले 19 देशों में उपभोक्ता मूल्य में फरवरी में सालाना आधार पर 5.8 फीसदी की वृद्धि हुई है।

Inflation - India TV Hindi
Inflation  Image Source : AP

Highlights

  • यूरोप में फरवरी महीने में मुद्रास्फीति बढ़कर रिकार्ड 5.8 प्रतिशत पर पहुंच गयी
  • यह लगातार चौथा महीना है जब मुद्रास्फीति रिकॉर्ड स्तर पर रही
  • यूक्रेन पर हमले के बाद से अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है

लंदन। यूरोप में फरवरी महीने में मुद्रास्फीति बढ़कर रिकार्ड 5.8 प्रतिशत पर पहुंच गयी। यह लगातार चौथा महीना है जब मुद्रास्फीति रिकॉर्ड स्तर पर रही। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है। 

यूरोपीय संघ की सांख्यिकी एजेंसी यूरोस्टेट ने बुधवार को बताया कि यूरो मुद्रा के चलन वाले 19 देशों में उपभोक्ता मूल्य में फरवरी में सालाना आधार पर 5.8 फीसदी की वृद्धि हुई है। इससे उपभोक्ता तो परेशान हैं ही, यूरोप के केंद्रीय बैंक पर भी दबाव बढ़ रहा है। वर्ष 1997 के बाद मुद्रास्फीति का यह उच्च स्तर है। 

इससे पहले, पिछले महीने यह 5.1 फीसदी के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तरह यूरोप में भी ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के कारण मुद्रास्फीति बढ़ रही है तथा इस समस्या को यूक्रेन पर रूस के हमले ने और भी जटिल बना दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा