1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस इंफ्रा के खिलाफ नहीं शुरू होगी दिवाला कार्यवाही! जानें धुरसर सोलर पावर की पेमेंट को लेकर क्या बोली कंपनी

रिलायंस इंफ्रा के खिलाफ नहीं शुरू होगी दिवाला कार्यवाही! जानें धुरसर सोलर पावर की पेमेंट को लेकर क्या बोली कंपनी

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 03, 2025 06:52 am IST,  Updated : Jun 03, 2025 06:54 am IST

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि वे एनसीएलएटी के समक्ष अपील करेगी और कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने के लिए एनसीएलटी मुंबई के 30 मई, 2025 के आदेश को वापस लेने की मांग करेगी।

anil ambani, reliance infrastructure, dhursar solar power, reliance infrastructure share price, reli- India TV Hindi
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के किसने दायर की थी दिवाला याचिका Image Source : PTI

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने सोमवार को कहा कि उसने धुरसर सोलर पावर प्राइवेट लिमिटेड को 92.68 करोड़ रुपये का पूरा भुगतान कर दिया है। इस भुगतान से कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का एनसीएलटी का आदेश बेअसर हो गया है। रिलायंस इंफ्रा ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘कंपनी ने ऊर्जा खरीद समझौते के अनुसार शुल्क के दावे के लिए धुरसर सोलर पावर प्राइवेट लिमिटेड को 92.68 करोड़ रुपये का पूरा भुगतान कर दिया है।’’ 

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के किसने दायर की थी दिवाला याचिका

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि वे एनसीएलएटी के समक्ष अपील करेगी और कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने के लिए एनसीएलटी मुंबई के 30 मई, 2025 के आदेश को वापस लेने की मांग करेगी। कंपनी ने कहा, ‘‘पूरा भुगतान पहले ही किया जा चुका है, इसलिए कानूनी तौर पर सलाह के अनुसार एनसीएलटी का आदेश बेअसर हो गया है।’’ राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने कंपनी के खिलाफ दिवाला याचिका स्वीकार की थी। ये याचिका आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड ने दायर की थी। 

कंपनी के शेयरों का कैसा है हाल

बताते चलें कि सोमवार को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। कल कंपनी के शेयर बीएसई पर 26.15 रुपये (7.91%) की तूफानी तेजी के साथ 356.95 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। इस तेजी के साथ ही रिलायंस इंफ्रा के शेयर अपने 52 वीक हाई के काफी करीब पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 359.50 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 143.70 रुपये है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, अनिल अंबानी की इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 14,139.90 करोड़ रुपये है।

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में अभी लगातार तेजी देखी जा रही है। पिछले 1 हफ्ते में कंपनी के शेयरों में 20.64 प्रतिशत, पिछले 1 महीने में 41.87 प्रतिशत, पिछले 3 महीने में 65.98 प्रतिशत, पिछले 6 महीने में 29.46 प्रतिशत और पिछले 1 साल में 99.36 प्रतिशत का उछाल आया है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा