1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IPO watch: इस बैंक को IPO लाने के लिए SEBI से मिली मंजूरी, 1.58 करोड़ शेयर की होगी बिक्री

IPO watch: इस बैंक को IPO लाने के लिए SEBI से मिली मंजूरी, 1.58 करोड़ शेयर की होगी बिक्री

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 06, 2022 07:00 pm IST,  Updated : Jun 06, 2022 07:00 pm IST

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक को आरंभिक सार्वजानिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

IPO- India TV Hindi
IPO Image Source : FILE

IPO watch: तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक को आरंभिक सार्वजानिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है। दस्तावेजों के मसौदे (डीआरएचपी) के अनुसार, निजी क्षेत्र का बैंक आईपीओ के जरिये 1,58,27,495 नए शेयर जारी करेगा। साथ ही शेयरधारकों द्वारा 12,505 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जायेगी। बैंक ने आईपीओ के लिए अपने शुरुआती दस्तावेज सितंबर, 2021 में जमा किए थे।

30 मई को सेबी से मिली मंजूरी 

बैंक को सेबी से आईपीओ के लिए 30 मई को ‘निष्कर्ष’ मिला है। कोई भी आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है। वहीं, दूसरी तरफ उमा कन्वर्टर ने अपने आईपीओ प्रस्ताव को वापस लेने का निर्णय किया है। कंपनी ने एक जुलाई, 2021 को बाजार नियामक के समक्ष अपने दस्तावेज जमा किये थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

IPO