1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यथार्थ ग्रुप के हॉस्पिटल्स पर आईटी रेड, इनकम टैक्स अधिकारियों की कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

यथार्थ ग्रुप के हॉस्पिटल्स पर आईटी रेड, इनकम टैक्स अधिकारियों की कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 19, 2023 01:54 pm IST,  Updated : Oct 19, 2023 01:54 pm IST

इनकम टैक्स विभाग ने यथार्थ ग्रुप के हॉस्पिटल्स पर रेड मारा है। हालांकि, अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है कि यह रेड क्यों डाला गया है। हालांकि, खबर है कि सुबह से इनकम टैक्स के अधिकारी रेड मार रहे हैं।

यथार्थ हॉस्पिटल्स - India TV Hindi
यथार्थ हॉस्पिटल्स Image Source : FILE

टैक्स की हेरा-फेरी के मामले में शिकायत के बाद नोएडा के यर्थाथ ग्रुप पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने रेड डाली है। उनको लगातार टैक्स में हेर-फेर और अनएकाउंटेंड ट्रांजेक्शन की शिकायत मिल रही थी। रेड दिल्ली यूनिट की टीम कर रही है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे यर्थाथ ग्रुप के नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा कई अन्य ठिकानों पर एक साथ रेड शुरू की गई। इसमें नोएडा यूनिट की भी मदद ली जा रही है। रेड लंबी चलने की उम्मीद है।

पहले भी कई अस्पतालों पर आईटी की रेड

बता दें कि नोएडा का ये दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल का ग्रुप है। इससे पहले मेट्रो और नियो अस्पताल पर भी इनकम टैक्स की रेड हो चुकी है। नोएडा में सेक्टर-110 के अलावा ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में यर्थाथ अस्पताल है। इसके अलावा इनके रीजनल ऑफिस और एडमिन से जुड़े लोगों के यहां भी रेड की जा रही है। दस्तावेजों और इनपुट के आधार पर सवाल जवाब किए जा रहे हैं। अस्पताल की इनडोर और आउटडोर ओपीडी में मरीजों को कोई परेशानी नहीं है। बता दें दिल्ली यूनिट की कई टीम इस रेड को कंडक्ट कर रही है। रेड दो से तीन दिन तक भी चल सकती है।

दो महीने पहले आया था आईपीओ 

आपको बता दें कि करीब दो महीने पहले ही यथार्थ हॉस्पिटल का आईपीओ आया था। आईपीओ दो प्रतिशत प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ था। यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 36.16 गुना अभिदान मिला था। पेशकश के लिए मूल्य सीमा 285-300 रुपये प्रति शेयर थी। 

इनपुट: आईएएनएस 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा