1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हो गया चमत्कार! इस बड़े बैंक ने सस्ता कर दिया Home और Car लोन, ब्याज दरों में की बड़ी कटौती

हो गया चमत्कार! इस बड़े बैंक ने सस्ता कर दिया Home और Car लोन, ब्याज दरों में की बड़ी कटौती

 Published : Nov 16, 2022 03:49 pm IST,  Updated : Nov 16, 2022 03:49 pm IST

बता दें कि बैंक ऑटो, आवास और व्यक्तिगत ऋण जैसे ज्यादातर ऋणों के लिए एक साल अवधि वाली एमसीएलआर दर का इस्तेमाल करते हैं।

Home and Car Loan- India TV Hindi
Home and Car Loan Image Source : FILE

महंगाई के बीच इस साल मई से रिजर्व बैंक लगातार रेपो रेट में बढ़ोत्तरी कर रहा है। ​आरबीआई से कदमताल करते हुए बैंक भी होम और कार लोन की ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं। इन लगातार बढ़ती दरों के बीच ग्राहकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने ब्याज दरों में कटौती कर दी है। 

कोटक बैंक ने घटाई MCLR

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक ने आज विभिन्न अवधि के लिए एमसीएलआर दरों में बदलाव किया है। इसके तहत एक साल अवधि के लिए कोष की मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) को 0.20 प्रतिशत घटा दिया गया है, जबकि अन्य अवधि के लिए एमसीएलआर में बढ़ोतरी हुई है। 

अब कितनी है MCLR

बता दें कि बैंक ऑटो, आवास और व्यक्तिगत ऋण जैसे ज्यादातर ऋणों के लिए एक साल अवधि वाली एमसीएलआर दर का इस्तेमाल करते हैं। कोटक बैंक द्वारा एक साल की एमसीएलआर दर 8.75 प्रतिशत से घटाकर 8.55 प्रतिशत कर दी गई है। कोटक बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि संशोधित एमसीएलआर दरें 16 नवंबर, 2022 से प्रभावी हो गई हैं। बैंक मासिक आधार पर अपनी एमसीएलआर दरों की समीक्षा करते हैं। बैंक के अनुसार एक दिन से लेकर तीन साल तक की अन्य अवधि के ऋणों के लिए संशोधित दरें 7.80-9.05 प्रतिशत के दायरे में हैं। 

SBI ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका

दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों को मंगलवार को तगड़ा झटका लगा है। बैंक ने होम और कार सहित सभी प्रकार के लोन की किस्तों को महंगा कर दिया है। दरअसल बैंक ने विभिन्न अवधि के लिए कर्ज को लेकर फंड की मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट्स यानि एमसीएलआर में बढ़ोत्तरी कर दी है। बैंक ने इसमें 0.15 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। बैंक के इस फैसले का असर बैंक के मौजूदा और नए सभी ग्राहकों को झेलना पड़ेगा। इससे ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज महंगे हो जाएंगे। नई दरें 15 नवंबर, 2022 से लागू होंगी। बता दें कि रिजर्व बैंक ने 30 सितंबर को अपनी मौद्रिक समीक्षा में रेपो रेट को 50 बेसिस पॉइंट बढ़ा दिया था।

जानिए कितना बढ़ा MCLR

एसबीआई की वेबसाइट पर डाली गई अधिसूचना के अनुसार, एक साल की एमसीएलआर को 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर 8.05 प्रतिशत किया गया है। अभी तक यह 7.95 प्रतिशत थी। एक साल की एमसीएलआर के आधार पर ही आवास, वाहन और व्यक्तिगत ऋण की दरें तय होती हैं। दो साल और तीन साल की एमसीएलआर को भी 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर क्रमश: 8.25 और 8.35 प्रतिशत किया गया है। एक माह और तीन महीने की एमसीएलआर को 0.15 प्रतिशत बढ़ाकर 7.75 प्रतिशत कर दिया गया है। छह माह की एमसीएलआर 0.15 प्रतिशत बढ़ाकर 8.05 प्रतिशत तथा एक दिन की 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर 7.60 प्रतिशत की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा