1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इलॉन मस्क को पछाड़ लैरी एलिसन बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, एक ही दिन में 101 बिलियन डॉलर बढ़ी संपत्ति

इलॉन मस्क को पछाड़ लैरी एलिसन बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, एक ही दिन में 101 बिलियन डॉलर बढ़ी संपत्ति

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 10, 2025 10:31 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 10:31 pm IST

ब्लूमबर्ग बिलियनियर्स इंडेक्स के अनुसार, लैरी एलिसन की संपत्ति में इस छप्परफाड़ बढ़ोतरी की वजह से उनकी कुल संपत्ति यानी नेट वर्थ 393 अरब डॉलर हो गई।

Larry Ellison, Larry Ellison net worth, world's richest person, oracle, oracle corporation, oracle s- India TV Hindi
393 बिलियन डॉलर हुई लैरी एलिसन की नेट वर्थ Image Source : ORACLE.COM

अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle के को-फाउंडर लैरी एलिसन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। लैरी ने टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क को पीछे छोड़कर पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने की उपलब्धि हासिल की है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑरेकल कॉर्प द्वारा उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों की घोषणा और भविष्य में और भी ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद जताए जाने के बाद, न्यूयॉर्क में बुधवार सुबह 10:10 बजे तक लैरी एलिसन की संपत्ति 101 अरब डॉलर तक बढ़ गई।

393 बिलियन डॉलर हुई लैरी एलिसन की नेट वर्थ

ब्लूमबर्ग बिलियनियर्स इंडेक्स के अनुसार, लैरी एलिसन की संपत्ति में इस छप्परफाड़ बढ़ोतरी की वजह से उनकी कुल संपत्ति यानी नेट वर्थ 393 अरब डॉलर हो गई। जबकि, इलॉन मस्क की कुल संपत्ति 385 अरब डॉलर है। ये इंडेक्स द्वारा दर्ज की गई एक दिन में अभी तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। बताते चलें कि इलॉन मस्क साल 2021 में पहली बार दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने थे। लेकिन बाद में वे अमेजन के जेफ बेजोस और LVMH के बर्नार्ड अर्नाल्ट के हाथों पीछे हो गए। हालांकि, मस्क ने एक बार फिर वापसी की और पिछले साल एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए और 300 से भी ज्यादा दिनों तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे।

बुधवार को ऑरेकल के शेयरों में दर्ज की गई 41% तक की चमत्कारी बढ़ोतरी

81 साल के लैरी एलिसन, जिन्होंने ऑरेकल की सह-स्थापना की और अब कंपनी के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं। ऑरेकल के शेयर, जो इस साल मंगलवार के बंद भाव तक पहले ही 45% बढ़ चुके थे, बुधवार को 41% तक बढ़ गए, जब कंपनी ने बुकिंग में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की और अपने क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस के लिए एक आक्रामक दृष्टिकोण दिया। ये कंपनी की अभी तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय वृद्धि है।

दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं इलॉन मस्क

वहीं दूसरी ओर, टेस्ला के शेयरों का भाव इस साल करीब 13% गिर चुका है। कंपनी के बोर्ड ने मस्क के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर का एक बड़ा वेतन पैकेज प्रस्तावित किया है, अगर वे कई महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहे तो वे दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा