1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LIC IPO Day 3: LIC के IPO रिटेल श्रेणी में पूरी तरह सब्सक्राइब, संस्थागत निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स

LIC IPO Day 3: LIC के IPO रिटेल श्रेणी में पूरी तरह सब्सक्राइब, संस्थागत निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 06, 2022 09:16 pm IST,  Updated : May 06, 2022 09:16 pm IST

शेयर बाजारों में शाम सात बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी को 16,20,78,067 शेयरों के लिये 22,36,98,915 बोलियां प्राप्त हुईं।

LIC IPO  - India TV Hindi
LIC IPO   Image Source : FILE

LIC IPO Day 3:सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को खुदरा श्रेणी में तीसरे दिन शुक्रवार को पूरा अभिदान मिल गया। शेयर बाजारों में शाम सात बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी को 16,20,78,067 शेयरों के लिये 22,36,98,915 बोलियां प्राप्त हुईं। यह कुल निर्गम की तुलना में 1.38 गुना है। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) और गैर-संस्थागत खरीदारों वाले हिस्से अभी पूरा अभिदान नहीं मिला है।

तीसरे दिन क्यूआईबी वाले हिस्से को 56 प्रतिशत और गैर-संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 76 प्रतिशत अभिदान मिला। वहीं खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित 6.9 करोड़ शेयरों के लिए कंपनी के आईपीओ को तीसरे दिन 1.23 गुना अभिदान यानी 8.53 करोड़ बोलियां प्राप्त हुई। पॉलिसीधारकों वाले हिस्से को चार गुना से थोड़ा अधिक अभिदान मिला, जबकि कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा को तीन गुना अभिदान प्राप्त हुआ। सरकार को एलआईसी के आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। वह एलआईसी में अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी का आईपीओ बुधवार को खुदरा और संस्थागत निवेशकों के लिए खुला और यह नौ मई को बंद होगा। यह आईपीओ बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में है और इसके जरिये सरकार 22.13 करोड़ शेयर बेचना चाहती है। कंपनी के शेयर 17 मई को सूचीबद्ध हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

LIC