1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LPG Price Hike: मार्च शुरू होते ही एलपीजी उपभोक्ताओं को लगा झटका, सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी

LPG Price Hike: मार्च शुरू होते ही एलपीजी उपभोक्ताओं को लगा झटका, सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 01, 2024 07:27 am IST,  Updated : Mar 01, 2024 07:28 am IST

LPG Price in Delhi: तेल कंपनियों की ओर से कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत को जस के तस बरकरार रखा गया है।

LPG Price hike- India TV Hindi
LPG Price hike Image Source : FILE

LPG Price Hike: मार्च की पहली तारीख को ही सरकार की ओर से एलपीजी उपभोक्ताओं को झटका दिया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा शुक्रवार (1 मार्च) से कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम 25.50 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं।  इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1795 रुपये में मिल रहा है। बता दें, यह दूसरा मौका है जब एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले फरवरी में कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम 14 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़े थे। 

मुंबई,कोलकाता और अन्य शहरों में क्या है कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें?

इस बढ़ोतरी के कारण 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत मुंबई में 25.50 रुपये बढ़कर 1749  रुपये हो गई है। यह पहले 1723.50 रुपये है। वहीं, कोलकाता में कीमत 24 रुपये बढ़कर 1911 रुपये हो गई है, जो कि पहले 1887 रुपये थी। चेन्नई में एलपीजी गैस की कीमत 23.50 रुपये बढ़कर 1960 रुपये हो गई है, यह पहले 1937 रुपये थी। 

अन्य शहरों जैसे जयपुर में 19 किलो वाल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1818 रुपये हो गई है वहीं, लखनऊ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1909 रुपये में मिलेगा, जो कि पहले 1883 रुपये था। वहीं, आगरा, अहमदाबाद और इंदौर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1843, 1816 और 1901 रुपये हो गई है। 

घरेलू सिलेंडर की कीमत जस के तस 

14.2 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये, चेन्नई 918.50 रुपये,  लखनऊ में 940.50 रुपये, पटना में 1,001 रुपये चल रहा है। आखिरी बार अगस्त 2023 में घेरलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा