1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 7.3% की दर से ग्रोथ करेगी महाराष्ट्र की इकोनॉमी, एग्रीकल्चर सेक्टर के सबसे ज्यादा बढ़ने का अनुमान

7.3% की दर से ग्रोथ करेगी महाराष्ट्र की इकोनॉमी, एग्रीकल्चर सेक्टर के सबसे ज्यादा बढ़ने का अनुमान

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 07, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Mar 07, 2025 02:56 pm IST

Maharashtra economy : वित्त वर्ष 2024-25 में कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों, उद्योग और सेवा क्षेत्रों में क्रमशः 8.7 प्रतिशत, 4.9 प्रतिशत और 7.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि होने की उम्मीद है।

अजित पवार- India TV Hindi
अजित पवार Image Source : FILE

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था के 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2024-25 के अग्रिम अनुमानों से यह सामने आया है। शुक्रवार को विधानसभा में पेश सरकार की बजट-पूर्व आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में यह कहा गया। रिपोर्ट को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पेश किया, जिनके पास वित्त विभाग भी है। समीक्षा में कहा गया है कि 2024-25 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

किस सेक्टर में कितनी रहेगी ग्रोथ

वित्त वर्ष 2024-25 में कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों, उद्योग और सेवा क्षेत्रों में क्रमशः 8.7 प्रतिशत, 4.9 प्रतिशत और 7.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि होने की उम्मीद है। आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि 2023-24 के लिए बाजार मूल्य पर जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) 40,55,847 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जो 2022-23 में 36,41,543 करोड़ रुपये रही थी। इसमें कहा गया है कि 2023-24 के लिए वास्तविक जीएसडीपी 24,35,259 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि 2022-23 के लिए यह 22,55,708 करोड़ रुपये रही थी।

जीएसडीपी का हिस्सा होगा सबसे अधिक

समीक्षा में कहा गया है कि संशोधित अनुमानों के अनुसार, 2023-24 के दौरान अखिल भारतीय बाजार मूल्य पर जीडीपी में महाराष्ट्र की बाजार मूल्य पर जीएसडीपी का हिस्सा सबसे अधिक 13.5 प्रतिशत होगा। समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य में प्रति व्यक्ति आय 3,09,340 रुपये रहने का अनुमान है, जबकि 2023-24 के लिए 2,78,681 रुपये रही थी।

(पीटीआई/भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा