1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में 7 कंपनियों का मार्केट कैप घटा, सबसे अधिक नुकसान में ये 3 कंपनियां

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में 7 कंपनियों का मार्केट कैप घटा, सबसे अधिक नुकसान में ये 3 कंपनियां

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 27, 2022 12:45 pm IST,  Updated : Mar 27, 2022 12:45 pm IST

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई।

Market Cap- India TV Hindi
Market Cap Image Source : FILE

Highlights

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण घटकर 4,59,121 करोड़ रह गया
  • टीसीएस का बाजार मूल्यांकन में 12,114 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी
  • शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,14,201.53 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 501.73 अंक या 0.86 प्रतिशत नीचे आया। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर को बड़ा नुकसान 

सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 34,785.7 करोड़ रुपये घटकर 4,59,121.88 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,891.57 करोड़ रुपये घटकर 7,93,855.60 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह एचडीएफसी के मूल्यांकन में 20,348.29 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,17,511.38 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 14,372.87 करोड़ रुपये घटकर 4,85,801.96 करोड़ रुपये पर आ गई।

एसबीआई को भी झटका लगा 

एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 10,174.05 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,37,618.33 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 7,441.7 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,89,522.03 करोड़ रुपये रहा। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 187.35 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,22,138.56 करोड़ रुपये आ गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 79,188.07 करोड़ रुपये के जोरदार उछाल के साथ 17,56,635.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 12,114.39 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 13,71,589.75 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 9,404.12 करोड़ रुपये बढ़कर 7,89,352.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

रिलायंस की बादशाहत कायम 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा