1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला ने FY25 में की ₹846.30 करोड़ की कमाई, जानें कैसा रहा था कंपनी का प्रदर्शन

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला ने FY25 में की ₹846.30 करोड़ की कमाई, जानें कैसा रहा था कंपनी का प्रदर्शन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 22, 2025 12:22 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 12:22 pm IST

माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार, 21 अक्टूबर को एक प्रॉक्सी फाइलिंग में बताया कि 58 साल के सत्य नडेला का पैकेज वित्त वर्ष 25 के लिए 22% बढ़कर 96.5 मिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले साल 79.1 मिलियन डॉलर था।

satya nadela, microsoft, microsoft ceo, microsoft ceo satya Nadella, satya Nadella salary, satya Nad- India TV Hindi
इस साल कंपनी के शेयरों में आई 23 प्रतिशत की उछाल Image Source : HTTPS://X.COM/SATYANADELLA

भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला का पैकेज वित्त वर्ष 2025 के लिए बढ़कर 96.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 846.30 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बोर्ड ने इस बढ़ोतरी का श्रेय कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में हुई प्रगति को दिया है।

पिछले साल सत्य नडेला को मिला था 79.1 मिलियन डॉलर का पैकेज

मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार, 21 अक्टूबर को एक प्रॉक्सी फाइलिंग में बताया कि 58 साल के सत्य नडेला का पैकेज वित्त वर्ष 25 के लिए 22% बढ़कर 96.5 मिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले साल 79.1 मिलियन डॉलर था। फाइलिंग में लिखा है, "ये नतीजे दर्शाते हैं कि सत्य नडेला और उनकी टीम ने इस पीढ़ीगत तकनीकी बदलाव के लिए माइक्रोसॉफ्ट को एक स्पष्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लीडर के रूप में स्थापित किया है।"

इस साल कंपनी के शेयरों में आई 23 प्रतिशत की उछाल

फाइलिंग में आगे कहा गया है, "सीईओ के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, 30 जून, 2025 तक माइक्रोसॉफ्ट का कुल शेयरहोल्डर रिटर्न 1500% से ज्यादा था और मार्केट कैप में लगभग 3.4 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई।" नडेला के पैकेज का लगभग 90 प्रतिशत, जिसमें 2.5 मिलियन डॉलर की सैलरी भी शामिल है, माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में है। इस साल माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 23% की बढ़ोतरी हुई। पिछले साल, नडेला का पैकेज 63% बढ़कर 79.1 मिलियन डॉलर हो गया था। नडेला 2014 से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं।

वित्त वर्ष 2025 में कैसा रहा था कंपनी का प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025 के लिए, माइक्रोसॉफ्ट ने 281.7 अरब डॉलर का रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 15% ज्यादा है। इसके अलावा, कंपनी की नेट इनकम 16% की वृद्धि के साथ 101.8 अरब डॉलर दर्ज की गई। माइक्रोसॉफ्ट ने क्लाउड बिजनेस, खासतौर पर Azure और Copilot के मजबूत प्रदर्शन के दम पर ये शानदार नतीजे हासिल किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा