1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुथूट फॉरेक्स और मनीग्राम के बीच शुरू हुई बिजनेस पार्टनरशिप

मुथूट फॉरेक्स और मनीग्राम के बीच शुरू हुई बिजनेस पार्टनरशिप

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 29, 2026 10:16 pm IST,  Updated : Oct 29, 2026 10:16 pm IST

मुथूट फाइनेंस, द मुथूट ग्रुप की प्रमुख कंपनी है, जिसके अंतर्गत 20 अलग-अलग बिजनेस डिवीजन आते हैं। इसकी 7600 से ज्यादा ब्रांच हैं, जो रोजाना 2,50,000 से ज्यादा ग्राहकों को सर्विस देती हैं।

Muthoot Forex, MoneyGram- India TV Hindi
मुथूट फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर अलेक्जेंडर जॉर्ज मुथूट और मनीग्राम (दक्षिण एशिया) के सीनियर रीजनल कमर्शियल डायरेक्टर नावेद अशरफ के बीच साझेदारी समझौते का आधिकारिक आदान-प्रदान Image Source : SPECIAL ARRANGEMENTS

मुथूट ग्रुप ने मनीग्राम और मुथूट फॉरेक्स लिमिटेड के बीच बिजनेस पार्टनरशिप की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की। मुथूट फॉरेक्स लिमिटेड, मुथूट ग्रुप के 20 डिवीजनों में से एक है। ये लॉन्च इवेंट दिल्ली के अलकनंदा स्थित मुथूट ग्रुप के कॉर्पोरेट ऑफिस (नॉर्थ) एमजी जॉर्ज मुथूट टावर्स-3 में आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में मुथूट फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर अलेक्जेंडर जॉर्ज मुथूट के साथ-साथ मनीग्राम और मुथूट ग्रुप के सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे। इवेंट का मुख्य आकर्षण मुथूट फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर अलेक्जेंडर जॉर्ज मुथूट और मनीग्राम (दक्षिण एशिया) के सीनियर रीजनल कमर्शियल डायरेक्टर नावेद अशरफ के बीच साझेदारी समझौते का आधिकारिक आदान-प्रदान था।

भारत में अपनी 54 डेडिकेटेड फॉरेक्स ब्रांच के माध्यम से काम करता है मुथूट फॉरेक्स

आरबीआई (RBI) से अधिकृत फॉरेन एक्सचेंज सर्विस प्रोवाइडर, मुथूट फॉरेक्स लिमिटेड पूरे भारत में अपनी 54 डेडिकेटेड फॉरेक्स ब्रांच के माध्यम से काम करता है। इसके अलावा, मुथूट फाइनेंस और मुथूट मनी की ब्रांच कई तरह की फॉरेक्स सेवाएं प्रदान करती हैं, जो भारतीय रिजर्व बैंक के साथ अधिकृत FX कॉरेस्पोंडेंट के रूप में रजिस्टर्ड हैं। इनमें करेंसी एक्सचेंज, ट्रैवल कार्ड, आउटवर्ड रेमिटेंस (विदेश में पैसे भेजना) और 'फॉरेक्स @ होम' जैसी सर्विस शामिल हैं।

पेमेंट नेटवर्क में ग्लोबल लीडर मनीग्राम के साथ हुई ये स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप पूरे भारत में ग्राहकों को तेज, सुविधाजनक और भरोसेमंद इंटरनेशनल मनी ट्रांसफर सर्विस उपलब्ध कराएगी। अब ग्राहक विदेशों से भेजे गए पैसों को देश भर में स्थित मुथूट फॉरेक्स और मुथूट फाइनेंस की ब्रांच से कैश के रूप में प्राप्त कर सकते हैं, या मनीग्राम के डिजिटल चैनलों के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में पैसे जमा करवा सकते हैं।

ग्राहकों की सुविधा को बढ़ाएगी पार्टनरशिप

मुथूट फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर अलेक्जेंडर जॉर्ज मुथूट ने इस मौके पर कहा, ''हमें मनीग्राम के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू करने में खुशी है। इससे पूरे भारत में ग्राहकों को आसान, भरोसेमंद और सुविधाजनक फाइनेंशियल सर्विस मुहैया कराने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होगी। मुथूट फाइनेंस के 7600 से ज्यादा जगहों के विशाल नेटवर्क और पीढ़ियों से बने भरोसे का लाभ उठाते हुए, ये सहयोग परिवारों के लिए विदेशों से उनके अपनों द्वारा भेजे गए पैसे को प्राप्त करना आसान बना देगा। हमारा मानना ​​है कि मनीग्राम के ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क और मुथूट की लास्ट-माइल रीच का मेल ग्राहकों की सुविधा को बढ़ाएगा और इंटरनेशनल रेमिटेंस सर्विस तक उनकी पहुंच को आसान बनाएगा। ये पार्टनरशिप हमारी सर्विस का विस्तार करने, इनोवेशन को अपनाने और जिन कम्यूनिटी को हम सर्विस देते हैं, उन्हें और ज्यादा वैल्यू देने की दिशा में एक और कदम है।"

मुथूट फाइनेंस के बारे में

मुथूट फाइनेंस, द मुथूट ग्रुप की प्रमुख कंपनी है, जिसके अंतर्गत 20 अलग-अलग बिजनेस डिवीजन आते हैं। इसकी 7600 से ज्यादा ब्रांच हैं, जो रोजाना 2,50,000 से ज्यादा ग्राहकों को सर्विस देती हैं। मुथूट फाइनेंस भारत की सबसे बड़ी गोल्ड लोन NBFC है और ये अमेरिका, यूके, यूएई, कोस्टा रिका, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में भी काम करती है। 

TRA की 'ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट' के अनुसार, मुथूट फाइनेंस भारत का नंबर 1 और सबसे भरोसेमंद फाइनेंशियल सर्विस ब्रांड है। ये न सिर्फ एक 'अपर लेयर NBFC' (NBFC-UL) है, बल्कि एक सिस्टमेटिकली इम्पॉर्टेंट कंपनी भी है। अपने मुख्य बिजनेस के तहत, मुथूट फाइनेंस हाउसहोल्ड गोल्ड ज्वैलरी के बदले बहुत ही किफायती दरों पर लोन देती है, जिसमें बेहतरीन प्रॉडक्ट फीचर्स भी शामिल हैं। ज्यादा जानकारी के लिए www.muthootfinance.com पर जाएं।

ये भी पढ़ें

Jio के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी, 13.10 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा मार्केट कैप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।