1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट मोपा एयरपोर्ट की झलक, खुद पीएम ने किया ट्वीट

तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट मोपा एयरपोर्ट की झलक, खुद पीएम ने किया ट्वीट

 Edited By: Vikash Tiwary
 Published : Dec 11, 2022 07:07 am IST,  Updated : Dec 11, 2022 07:10 am IST

आज पीएम मोदी गोवा में स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उन्होनें इस नए एयरपोर्ट की कुछ तस्वीर शेयर की है, जो देखने में बेहद शानदार लग रही है।

ये गोवा के मोपा...- India TV Hindi
ये गोवा के मोपा एयरपोर्ट की तस्वीर है। Image Source : NARENDRA MODI TWITTER

आज गोवा के मोपा में एक नए ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों किया जाएगा। इस नए एयरपोर्ट की क्षमता सालाना 44 लाख यात्रियों को संभालने की है, साथ ही राज्य की जीडीपी बढ़ने और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इस नए प्रोजेक्ट के उद्घाटन करने की जानकारी दी थी। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इससे कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। 

अभी इस नाम से होगी इसकी पहचान

हवाईअड्डे के प्रबंधन ने बताया कि यात्रियों को संभालने की क्षमता को बाद में 330 लाख तक बढ़ाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जीएमआर गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा प्रबंधित इस हवाईअड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।

ये गोवा के मोपा एयरपोर्ट की तस्वीर है। Narendra Modi Twitter
Image Source : NARENDRA MODI TWITTERये गोवा के मोपा एयरपोर्ट की तस्वीर है।

जीएमआर गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने ट्वीट कर बताया कि इस हवाईअड्डे के चालू होने से राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। ट्वीट में कहा गया कि हवाईअड्डे की सालाना 44 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता है, जिसे बढ़ाकर 330 लाख तक किया जा सकता है।

ये गोवा के मोपा एयरपोर्ट की तस्वीर है। Narendra Modi Twitter
Image Source : NARENDRA MODI TWITTERये गोवा के मोपा एयरपोर्ट की तस्वीर है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा इसके नाम को अंतिम रूप दिए जाने तक हवाईअड्डे को न्यू गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रूप में जाना जाएगा।

ये गोवा के मोपा एयरपोर्ट की तस्वीर है। Narendra Modi Twitter
Image Source : NARENDRA MODI TWITTERये गोवा के मोपा एयरपोर्ट की तस्वीर है।

ये गोवा के मोपा एयरपोर्ट की तस्वीर है। Narendra Modi Twitter
Image Source : NARENDRA MODI TWITTERये गोवा के मोपा एयरपोर्ट की तस्वीर है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा