1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Nestle Layoffs: नए CEO का पहला झटका, नौकरी से हाथ धो बैठेंगे 16000 कर्मचारी; लेकिन शेयरों में 5% की जबरदस्त छलांग

Nestle Layoffs: नए CEO का पहला झटका, नौकरी से हाथ धो बैठेंगे 16000 कर्मचारी; लेकिन शेयरों में 5% की जबरदस्त छलांग

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 16, 2025 05:49 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 05:49 pm IST

दुनिया की सबसे बड़ी पैकेज्ड फूड कंपनी Nestle ने 16,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान कर झटका दिया है, वहीं दूसरी तरफ कंपनी के शेयरों में करीब 5% की जोरदार छलांग देखने को मिली।

Nestle, Nestle layoffs,- India TV Hindi
Nestle में 16 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी Image Source : ANI

दुनिया की सबसे बड़ी पैकेज्ड फूड कंपनी नेस्ले (Nestle) में एक तरफ जहां कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक गई है, वहीं दूसरी ओर कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के नए सीईओ फिलिप नेवराटिल ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि नेस्ले अब 16,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस ऐलान के बाद कंपनी के शेयर करीब 5% उछल गए, जिससे इन्वेस्टर्स के चेहरे खिल उठे।

नेस्ले के नए सीईओ नेवराटिल ने बताया कि कंपनी को ज्यादा कुशल और प्रॉफिटेबल बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। इनमें से 12,000 व्हाइट कॉलर कर्मचारियों को हटाया जाएगा, जबकि बाकी 4000 कर्मचारियों की छंटनी मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन सेक्शन में की जाएगी। फिलहाल कंपनी के पास दुनियाभर में लगभग 2.77 लाख कर्मचारी हैं। नेवराटिल ने कहा कि कंपनी अब परफॉर्मेंस माइंडसेट पर काम करेगी, जहां केवल बेहतर परिणाम देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और नेस्ले को भी अब उसी रफ्तार से बदलना होगा।

शेयरों में उछाल 

छंटनी की खबर के साथ ही नेस्ले के शेयरों में उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर BSE पर 5% तक उछलकर 1286 रुपये तक पहुंच गए। दरअसल, नेस्ले इंडिया की सितंबर तिमाही में राजस्व में 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो किसी भी तिमाही में अब तक की सबसे ऊंची बिक्री रही है। हालांकि कंपनी का नेट प्रॉफिट 17% घटकर ₹743 करोड़ पर आ गया, लेकिन मजबूत घरेलू बिक्री और डबल-डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ के कारण बाजार ने इस नतीजे को पॉजिटिव रूप में लिया।

भारत में दमदार प्रदर्शन

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और एमडी मनीष तिवारी ने बताया कि भारत में घरेलू बिक्री 10.8% बढ़कर ₹5,411 करोड़ तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि मैगी, नेस्ले और किटकैट जैसे प्रोडक्ट्स की डिमांड त्योहारों के सीजन में लगातार बढ़ रही है। नेवराटिल ने कहा कि कंपनी अब 3 बिलियन स्विस फ्रैंक (करीब ₹3.77 अरब डॉलर) की लागत में कटौती करेगी और बिक्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा