1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. श्रीलंका कंगाली की कगार पर, पेट्रोल डीजल के संकट के बाद अब बिजली कटौती की मार

श्रीलंका कंगाली की कगार पर, पेट्रोल डीजल के संकट के बाद अब बिजली कटौती की मार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 02, 2022 07:35 pm IST,  Updated : Mar 02, 2022 07:35 pm IST

अधिकारियों ने कहा कि 1996 के बाद यह पहली बार है, जब इतने समय तक बिजली कटौती हो रही है।

Power Cuts- India TV Hindi
Power Cuts Image Source : FILE

Highlights

  • श्रीलंका में बुधवार को करीब सात घंटे की बिजली कटौती की जा रही है
  • 1996 के बाद बाद पहला मौका है, जब इतने समय तक बिजली की कटौती
  • इस समय श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है

कोलंबो। श्रीलंका में बुधवार को करीब सात घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। यह 1996 के बाद बाद पहला मौका है, जब इतने समय तक बिजली की कटौती की जा रही है। इस समय श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। श्रीलंका में गंभीर विदेशी मुद्रा संकट है और सरकार ऊर्जा संयंत्रों का परिचालन जारी रखने के लिए आवश्यक ईंधन के आयात का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं है। 

श्रीलंका में जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े आयोग के शीर्ष अधिकारी जनाका रत्नायका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिन में साढ़े पांच घंटे की और रात के वक्त दो घंटे की बिजली कटौती होगी।’’ अधिकारियों ने कहा कि 1996 के बाद यह पहली बार है, जब इतने समय तक बिजली कटौती हो रही है। 

ताप विद्युत संयंत्रों को संचालित करने के लिए आवश्यक ईंधन की यहां कमी है। वहीं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारियों के मुताबिक सूखे के हालात होने के कारण पनबिजली उत्पादन क्षमता भी काफी घट गई है। ऊर्जा मंत्री उदया गम्मानपिला ने कहा कि अभी जो ईंधन उपलब्ध है वह चार ही दिन तक ही चलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा