1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. India से 62 लाख मच्छरदानी खरीदेगा Pakistan, जानिए, बाढ़ के बाद किस मुश्किलों में घिरा पाकिस्तान

India से 62 लाख मच्छरदानी खरीदेगा Pakistan, जानिए, बाढ़ के बाद किस मुश्किलों में घिरा पाकिस्तान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 11, 2022 07:00 pm IST,  Updated : Oct 11, 2022 07:00 pm IST

देश के 32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है, जहां हजारों बच्चे मच्छर जनित बीमारी से संक्रमित हैं।

mosquito nets - India TV Hindi
mosquito nets Image Source : FILE

India से 62 लाख मच्छरदानी खरीदने के लिए पाकिस्तान ने ऑर्डर दिया है। गलवार को पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय को भारत से 6.2 मिलियन मच्छरदानी खरीदने की मंजूरी दे दी गई, क्योंकि देश (पाकिस्तान) बाढ़ के कारण मच्छर जनित बीमारियों से जूझ रहा है। जियो न्यूज ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पाकिस्तान के लिए मच्छरदानी हासिल करने के लिए ग्लोबल फंड द्वारा उपलब्ध कराए गए वित्तीय संसाधनों का उपयोग कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि वे जल्द से जल्द मच्छरदानी प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं और उम्मीद है कि ये नवंबर के मध्य तक वाघा मार्ग से प्राप्त हो जाएंगे।

32 जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा

उन्होंने कहा, देश के 32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है, जहां हजारों बच्चे मच्छर जनित बीमारी से संक्रमित हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा बनकर उभरा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले महीने भारत से मच्छरदानी खरीदने की इजाजत मांगी थी। अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने सिंध, पंजाब और बलूचिस्तान के 26 सबसे अधिक प्रभावित जिलों के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था के लिए ग्लोबल फंड से अनुरोध किया था, जहां प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के मामले बहुत अधिक थे और जवाब में, ग्लोबल फंड ने मच्छरदानी को भारत से खरीदने की पेशकश की।

वाणिज्य मंत्रालय से अनुमति मिलने का इंतजार

जिस समय मंत्रालय से संपर्क किया गया था, उस समय एक अधिकारी ने बताया था- एक अधिकारी ने बताया हमने भारत से मच्छरदानी की खरीद के लिए अनुमति देने के लिए वाणिज्य मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। अगर अनुमति दी जाती है, तो ग्लोबल फंड ने हमें कुछ दिनों के भीतर मच्छरदानी की आवश्यक संख्या की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा