1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज राहत, जानिए देश के 10 बड़े शहरों में तेल के दाम

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज राहत, जानिए देश के 10 बड़े शहरों में तेल के दाम

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 28, 2022 10:39 am IST,  Updated : Jun 28, 2022 10:39 am IST

आखिरी बारे 21 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चेंज देखा गया था, जब केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी।

Petrol Diesel Price- India TV Hindi
Petrol Diesel Price Image Source : FILE

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर राहत ​का सिलसिला फिलहाल जारी है। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-diesel price) की घोषणा।आज मंगलवार 28 जून को भी देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस प्रकार बीते 38 दिनों से तेल के दाम स्थिर हैं। आखिरी बारे 21 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चेंज देखा गया था, जब केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। 

दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपये और मुंबई में 109.27 रुपये लीटर बिक रहा है। देश में सबसे सस्ते पेट्रोल की बात करें तो यह पोर्ट ब्लेयर में है, जहां इसकी कीमत 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।   

विभिन शहरों में पेटरोल-डीजल का आज का भाव

महानगर पेटरोल का रेट (रुपए रति लीटर) डीजल का रेट (रुपए रति लीटर)
दिलली    96.72  89.62 
मुंबई 111.35 97.28
चेननई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76
लखनऊ 96.57 89.76
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48  93.72
नोएडा 96.57 89.96
पोरटब्‍लेयर  84.10 79.74
गुरुगराम  97.18 90.05
चंडीगढ 96.20 84.26

भारी उतार चढ़ाव के बाद कीमतें स्थिर

बीते साल नवंबर से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। इसके बाद यूपी सहित 5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही कई बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव देखने को मिला। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगे। 6 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल में करीब 10 रुपये का इजाफा हुआ। देश की राजधानी दिल्ली में 12 अप्रैल 2022 को पेट्रोल की कीमत (Delhi Petrol Price Today) 105.41 रुपए और डीजल (Delhi Diesel Price Today) 96.67 रुपए प्रति लीटर है। लेकिन 21 मई को केंद्र सरकार की पहल के बाद लोगों को एक बार फिर से राहत मिली।

यहां चेक करें अपने शहर का रेट

अगर आप पेट्रोल-डीजल के लेटेस्‍ट रेट चेक करना चाहते हैं तो इसके ल‍िए तेल कंपन‍ियां SMS के माध्‍यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा