1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान, 25 हजार के बजट में ये हैं 5 परफेक्ट डेस्टिनेशन

गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान, 25 हजार के बजट में ये हैं 5 परफेक्ट डेस्टिनेशन

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 30, 2025 12:51 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 12:51 pm IST

कम बजट में भी आप समर वेकेशन का मजा ले सकते हैं। आज हम आपके देश के अंदर के 5 बेस्ट टूरिटस्ट डेस्टिनेशन बता रहे हैं।

Tourist Destination - India TV Hindi
टूरिटस्ट डेस्टिनेशन Image Source : FILE

गर्मी की छुट्टियां आने वाली हैं। अगर आप गर्मी की छुट्टी में अपने या परिवार के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको कम खर्च में 5 परफेक्ट डेस्टिनेशन बता रहे हैं। अगर आप दो लोगों के साथ इन डेस्टिनेशन पर जाएंगे तो 20 से 25 हजार के बजट में आसानी से मस्ती कर आ सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि देश के उन 5 बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में जहां आप गर्मी की छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। 

1. माउंट आबू, राजस्थान

अगर आप गर्मी की छुट्टियों में ठंडी हवाओं का आनंद लेना चाहते हैं तो आप राजस्थान के माउंट आबू का रुख कर सकते है।। यहां पर अपा गर्मी में ठंडी हवा वाले हिल स्टेशन, खूबसूरत झीलें और शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं। अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं तो माउंट आबू ट्रेन या बस से जा सकते हैं। आपको माउंट आबू में बजट होटल/गेस्टहाउस ₹800-1,200/रात में मिल जाएंगे। 

घूमने की जगह: नक्की झील, सनसेट पॉइंट, दिलवाड़ा जैन मंदिर 

2. पुडुचेरी (पॉन्डिचेरी)

अगर आपको समुद्र का आनंद लेना और पुरानी कला कृति से प्रेम हैं तो आप पुडुचेरी (पॉन्डिचेरी) जा सकते हैं। यहां पर आपको क्यों जाएँ? फ्रेंच आर्किटेक्चर, सुनहरे बीच और समुद्र का मजा मिलेगा। रहने और खाने-पीने के लिहाज से यह एक बेहतरीन जगह है। 

घूमने की जगह: पैराडाइज बीच, ऑरोविले, फ्रेंच कॉलोनी। 

3. मुन्नार, केरल

गर्मी में हरियाली का आनंद लेने के लिए अप मुन्नार, केरल जा सकते हैं। कोच्चि से आप ट्रेन या बस से यात्रा कर सकते हैं। यहां पर आपको होमस्टे/बजट रिजॉर्ट ₹800-1,500/रात मिल जाएंगे। 

घूमने की जगह: एराविकुलम नेशनल पार्क, टी म्यूजियम, अनामुडी पीक, पोथामेडु व्यूपॉइंट, इको प्वाइंट और चोकरामुडी चोटी।

4. शिमला/मनाली, हिमाचल प्रदेश

दिल्ली–एनसीआर में रहते हैं तो आप शिमला/मनाली जा सकते हैं। यहां पर आपको गर्मी में ठंडी हवा, पहाड़ी व्यू और एडवेंचर का आनंद मिलेगा। 

घूमने की जगह: मॉल रोड, सोलंग वैली, हिडिम्बा मंदिर आदि। 

5. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

गर्मी में घूमने की जगह में दार्जिलिंग भी बेस्ट प्लेस है। यहां पर आप कंचनजंगा के नजारे, चाय बागान, और टॉय ट्रेन का आनंद ले सकते हैं। कोलकाता से ट्रेन से यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। खर्च कम करना हो तो शेयरिंग जीप से यात्रा करें और लोकल स्ट्रीट फूड आजमाएं।

घूमने की जगह: टाइगर हिल से सूर्योदय, चाय बागान, और भटभटिया पार्क।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा