1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PM Kisan Yojana: सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट, इस दिन खाते में आएगी किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त

PM Kisan Yojana: सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट, इस दिन खाते में आएगी किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Nov 11, 2023 05:45 pm IST,  Updated : Nov 11, 2023 05:45 pm IST

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त आने की तारीख का ऐलान सरकार ने कर दिया है। 15 नवंबर को 15वीं किस्त के दो हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में आएंगे।

PM Kisan- India TV Hindi
PM Kisan Image Source : FILE

पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त हस्तांतरण की तारीख का ऐलान किया गया है। दिवाली के बाद 15 नवंबर को किसानों के खाते में प्रधानमंत्री स्वयं ऑनलाइन दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे। 

8 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ 

पीएम किसान योजना का लाभ देशभर में 8 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सरकार की ओर से दिया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त के हंस्तातरण के लिए एक कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें पीएम मोदी स्वयं किसानों से संवाद करेंगे और डीबीटी के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। 

PM Kisan
Image Source : पीएम ईवेंट्स वेबसाइटPM Kisan

कब आई थी 14वीं किस्त?

सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का हस्तातंरण  27 जुलाई को पीएम मोदी की ओर से किया गया है। इसका ट्रांसफर पीएम मोदी की ओर से राजस्थान में एक किसानों के लिए रखे गए एक कार्यक्रम में किया गया है। 14 वीं किस्त का भी लाभ देशभर मे 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला था। 

इन किसानों के नहीं आएगी 15वीं किस्त 

जिन किसानों ने अभी तक अपनी भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया और अब ई-केवाईसी अपडेट नहीं की है। ऐसे किसानों को पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में एक अपना नाम पीएम किसान की बेनेफिशियरी लिस्ट में चेक कर लें। 

पीएम किसान की बेनेफिशियरी लिस्ट में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद 'Farmer Corner' पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुलेगा और यहां सारी आपकी जानकारी मांगी जाएगी। इसके भरने के बेनेफिशियरी लिस्ट खुलेगी। यहां आप अपना नाम देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा