1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PNB ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बैंक ने इस सर्विस को किया फ्री; अब नहीं देना होगा एक भी रुपया

PNB ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बैंक ने इस सर्विस को किया फ्री; अब नहीं देना होगा एक भी रुपया

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Oct 23, 2023 12:06 pm IST,  Updated : Oct 23, 2023 12:07 pm IST

देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ सर्विसेज पर सर्विस चार्ज में छूट दी है। इससे ग्राहकों को राहत मिलेगी।

PNB Free Services- India TV Hindi
PNB Image Source : FILE

पंजाब नेशनल बैंक ने नवरात्रि के मौके पर अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। बैंक की ओर से अपने करंट अकाउंट होल्डर्स के लिए आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस पर लगने वाले सर्विस चार्ज को हटा दिया गया है। यानी अब करंट अकाउंट होल्डर्स को इन माध्यम के लिए ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने पर किसी भी तरह का कोई पैसा नहीं देना होगा। 

पीएनबी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बैंक की ओर से इस फैसले का एलान करते हुए सोशल मीडिया पर कहा गया कि हमारे करंट अकाउंट होल्डर्स के लिए काफी अच्छी खबर है। बैंक अब इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग (PNB One) के जरिए करंट अकाउंट से होने वाले आरटीजीएस (RTGS), एनईएफटी (NEFT) और आईएमपीएस (IMPS) लेनदेन पर किसी तरह का कोई सर्विस चार्ज नहीं लेगा। 

क्या होता है IMPS, RTGS और NEFT?

IMPS की पूरा नाम इमीडिएट पेमेंट सर्विसेज (Immediate Payment Service) है। इसके तहत आप 24*7 कभी भी इंटरनेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सुविधा में फंड तत्काल ट्रांसफर हो जाता है। इसका परिचालन नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई की ओर से किया जाता है। 

NEFT का पूरा नाम नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड्स ट्रांसफर (National Electronic Funds Transfer) है। इसका इस्तेमाल भी आप किसी अन्य खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिए 24*7 इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। एनईएफटी में पैसा रियल टाइम ट्रांसफर नहीं होता है। इसमें कुछ घंटों का समय लगता है। ये सुविधा ऑफलाइन भी उलब्ध होती है। 

RTGS का पूरा नाम रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (Real-time Gross Settlement) है। इसमें पैसा ट्रांसफर बटन दबाने के साथ ही हो जाता है। आरटीजीएस का फायदा इंटरनेट बैंकिंग और बैंक शाखा दोनों पर उठाया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा