1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PNB ने 5 सेवाओं के सर्विस चार्ज में किया बदलाव, अब देनी होगी इतनी फीस

PNB ने 5 सेवाओं के सर्विस चार्ज में किया बदलाव, अब देनी होगी इतनी फीस

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Sep 04, 2024 05:20 pm IST,  Updated : Sep 04, 2024 05:20 pm IST

पीएनबी ने कई तरह की सेवाओं के शुल्क में बदलाव किया है। ऐसे में अगर आप पीएनबी के अकाउंट होल्डर तो नए चार्ज के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

PNB- India TV Hindi
पीएनबी Image Source : FILE

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने सेविंग अकाउंट के ऑन-क्रेडिट-संबंधित सर्विस चार्ज में बदलाव की घोषणा की है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मिनिमम बैलेंस, डिमांड ड्राफ्ट जारी करना, चेक (ईसीएस सहित), रिटर्न लागत और लॉकर किराया शुल्क में बदलाव किया गया हैं। नए शुल्क 1 अक्टूबर, 2024 से लागू होंगे। ऐसे में अगर आपका खाता पीएनबी में हैं तो जान लें कि अगले महीने से क्या चार्ज देना होगा?

1. मिनमम बैलेंस रखने की आवश्यकता QAB (Quarterly Average Balance) 

  • ग्रामीण: 500 रुपये
  • अर्ध शहरी: 1000 रुपये
  • शहरी और मेट्रो: 2000 रुपये

न्यूनतम मासिक औसत शेषराशि (Minimum Monthly Average Balance (MAB)

  • ग्रामीण: 500 रुपये
  • अर्ध शहरी: 1000 रुपये
  • शहरी और मेट्रो: 2000 रुपये

किन-किन शुल्क में किया गया बदलाव

बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने के चार्ज में बदलाव किया गया है। इसके अलावा डिमांड ड्राफ्ट जारी करने, डुप्लीकेट डीडी जारी करने,  चेक वापसी शुल्क और लॉकर किराया शुल्क में बदलाव किया गया है। आप बैंक की वेबसाइट से शुल्क बदलाव की जानकारी ले सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा