1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. असम में बाढ़ से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित- 11 ट्रेनें हुईं रद्द, 8 गाड़ियों के रूट बदले

असम में बाढ़ से रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित- 11 ट्रेनें हुईं रद्द, 8 गाड़ियों के रूट बदले

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 04, 2026 03:27 pm IST,  Updated : Aug 04, 2026 03:27 pm IST

भारी बारिश और बाढ़ की वजह से तिनसुकिया रेल डिविजन के तहत आने वाले शिमलगुड़ी और इसके आसपास के इलाकों से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

assam flood, indian railways, cancelled trains, list of cancelled trains, vivek express- India TV Hindi
असम बाढ़ (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : HTTPS://X.COM/HIMANTABISWA

Indian Railways: असम में बाढ़ की वजह से आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बाढ़ की वजह से इंफ्रास्ट्रक्चर को भी भारी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण तिनसुकिया रेल डिविजन के तहत आने वाले शिमलगुड़ी और इसके आसपास के इलाकों से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट के रास्ते चलाया जा रहा है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की है।

रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट

  1. ट्रेन नंबर- 15603, गुवाहाटी-लेडो इंटरसिटी एक्सप्रेस 4 अगस्त को रद्द रहेगी।
  2. ट्रेन नंबर- 15927, रंगिया-न्यू तिनसुकिया इंटरसिटी एक्सप्रेस 4 अगस्त को रद्द रहेगी।
  3. ट्रेन नंबर- 55914, तिनसुकिया-जोरहाट टाउन पैसेंजर ट्रेन 5 अगस्त को रद्द रहेगी।
  4. ट्रेन नंबर- 55913, जोरहाट टाउन-तिनसुकिया पैसेंजर ट्रेन 5 अगस्त को रद्द रहेगी।
  5. ट्रेन नंबर- 75602, तिनसुकिया-लुमडिंग डेमू ट्रेन 5 अगस्त को रद्द रहेगी।
  6. ट्रेन नंबर- 75601, लुमडिंग-तिनसुकिया डेमू ट्रेन 5 अगस्त को रद्द रहेगी।
  7. ट्रेन नंबर- 15604, लीडो-गुवाहाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 5 अगस्त को रद्द रहेगी।
  8. ट्रेन नंबर- 15928, न्यू तिनसुकिया-रंगिया इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 5 अगस्त को रद्द रहेगी।
  9. ट्रेन नंबर- 15967, रंगिया-लीडो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 5 अगस्त को रद्द रहेगी।
  10. ट्रेन नंबर- 55909, सिमालगुड़ी-डिब्रूगढ़ पैसेंजर ट्रेन 5 अगस्त को रद्द रहेगी।
  11. ट्रेन नंबर- 55910, डिब्रूगढ़-सिमालगुड़ी जंक्शन पैसेंजर ट्रेन 5 अगस्त को रद्द रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ऑरिजिनेट की गईं ट्रेनें

  1. 4 अगस्त को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15669, गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ नागालैंड एक्सप्रेस, मरियानी जंक्शन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और आगे नहीं जाएगी।
  2. 5 अगस्त को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15670, डिब्रूगढ़-गुवाहाटी नागालैंड एक्सप्रेस मरियानी जंक्शन से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

डायवर्टेड रूट से चलाई जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  1. 4 अगस्त को चलने वाली ट्रेन नंबर- 20504, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस- रंगिया, गुवाहाटी, रंगापाड़ा नॉर्थ, नॉर्थ लखीमपुर और डिब्रूगढ़ के रास्ते चलाई जाएगी।
  2. 4 अगस्त को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15959, हावड़ा-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस- रंगिया, रंगापाड़ा नॉर्थ, नॉर्थ लखीमपुर और डिब्रूगढ़ के रास्ते चलाई जाएगी।
  3. 5 अगस्त को चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 12423, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस- डिब्रूगढ़, नॉर्थ लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया, गुवाहाटी, रंगिया, नई बोंगाईगांव के रास्ते चलाई जाएगी।
  4. 5 अगस्त को चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 20503, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस- डिब्रूगढ़, नॉर्थ लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया, गुवाहाटी, रंगिया, नई बोंगाईगांव के रास्ते चलाई जाएगी।
  5. 5 अगस्त को चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस- डिब्रूगढ़, नॉर्थ लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया के रास्ते चलाई जाएगी।
  6. 5 अगस्त को चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 15960, डिब्रूगढ़-हावड़ा कामरूप एक्सप्रेस- डिब्रूगढ़, नॉर्थ लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया के रास्ते चलाई जाएगी।
  7. 5 अगस्त को चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 15946, डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) एक्सप्रेस- डिब्रूगढ़, नॉर्थ लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया के रास्ते चलाई जाएगी।
  8. 5 अगस्त को चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 22504, डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस- डिब्रूगढ़, नॉर्थ लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया के रास्ते चलाई जाएगी।

यात्रा शुरू करने से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का करेंट स्टेटस

भारतीय रेल ने यात्रियों से अपील की है वे यात्रा शुरू करने से पहले NTES पोर्टल पर जाकर अपनी ट्रेन का करेंट स्टेटस चेक कर लें। इसके अलावा, यात्री रेल मदद के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी अपनी ट्रेन का करेंट स्टेटस जान सकते हैं।

ये भी पढ़ें

धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा, कंपनी ने फिक्स किया 829-871 रुपये का प्राइस बैंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा