1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यूपी में मेगा रेल ब्लॉक: 33 ट्रेनें होंगी निरस्त, 53 ट्रेनों का बदलेगा रूट; यहां देखें पूरी लिस्ट

यूपी में मेगा रेल ब्लॉक: 33 ट्रेनें होंगी निरस्त, 53 ट्रेनों का बदलेगा रूट; यहां देखें पूरी लिस्ट

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : May 25, 2026 05:50 pm IST,  Updated : May 25, 2026 05:52 pm IST

अगर आप जून और जुलाई के महीने में ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। उत्तर प्रदेश में पूर्वोत्तर रेलवे (NER) रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यूपी में मेगा रेल...- India TV Hindi
यूपी में मेगा रेल ब्लॉक Image Source : CANVA

उत्तर प्रदेश में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। जून और जुलाई महीने में गोंडा-गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन के बीच मेगा रेल ब्लॉक लगाया जाएगा। इस वजह से पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले ही ट्रेनों के निरस्तीकरण और रूट बदलाव की जानकारी जारी कर दी है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशन के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होगा। 10 जुलाई को मुख्य संरक्षा आयुक्त नई लाइन का निरीक्षण भी करेंगे।

कितनी ट्रेनें होंगी प्रभावित?

रेलवे के अनुसार इस मेगा ब्लॉक के दौरान 33 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी, 53 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा, 18 ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी, 3 ट्रेनों को नियंत्रित किया जाएगा और 7 ट्रेनें देरी से चलेंगी।

निरस्त रहने वाली ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम निरस्त रहने की तिथि
22921 बांद्रा टर्मिनस - गोरखपुर एक्सप्रेस 05 जुलाई
22922 गोरखपुर - बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 07 जुलाई
15081 गोरखपुर - गोमती नगर एक्सप्रेस 06 से 10 जुलाई
15082 गोमती नगर - गोरखपुर एक्सप्रेस 07 से 11 जुलाई
15133 छपरा - आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 06 जुलाई
15134 आनंद विहार टर्मिनल - छपरा एक्सप्रेस 08 जुलाई
15031 गोरखपुर - लखनऊ इंटरसिटी 08 एवं 09 जुलाई
15032 लखनऊ - गोरखपुर इंटरसिटी 08 एवं 09 जुलाई
15070 ऐशबाग - गोरखपुर एक्सप्रेस 07 से 10 जुलाई
15069 गोरखपुर - ऐशबाग एक्सप्रेस 08 से 11 जुलाई
14617 पूर्णिया कोर्ट - अमृतसर एक्सप्रेस 10 एवं 11 जुलाई
14618 अमृतसर - पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 08 एवं 09 जुलाई
22199 ग्वालियर - बलरामपुर एक्सप्रेस 08 जुलाई
15029 गोरखपुर - पुणे एक्सप्रेस 09 जुलाई
15030 पुणे - गोरखपुर एक्सप्रेस 11 जुलाई
75105 थावे - नकहा जंगल डेमू 21 जून
75107 नकहा जंगल - गोंडा डेमू 21 जून
55093 गोरखपुर - गोंडा सवारी गाड़ी 22 जून से 10 जुलाई
55094 गोंडा - गोरखपुर सवारी गाड़ी 22 जून से 11 जुलाई
65115 भटनी - अयोध्या मेमू 29 जून से 10 जुलाई
65116 अयोध्या - भटनी मेमू 29 जून से 10 जुलाई
55032 गोंडा - गोरखपुर सवारी गाड़ी 12 जुलाई
55075 गोरखपुर - बढ़नी सवारी गाड़ी 12 जुलाई

मार्ग परिवर्तित ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम प्रभावित तिथियां परिवर्तित मार्ग
15707 कटिहार - अमृतसर एक्सप्रेस 04 से 09 जुलाई भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल
22423 गोरखपुर - अमृतसर एक्सप्रेस 29 जून मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा
15904 चंडीगढ़ - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 28 जून एवं 08 जुलाई बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा
02569 दरभंगा - नई दिल्ली स्पेशल 06 से 10 जुलाई छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर
15532 अमृतसर - सहरसा एक्सप्रेस 29 जून एवं 06 जुलाई रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा
15622 आनंद विहार - कामाख्या एक्सप्रेस 03 जुलाई रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा
14692 जम्मूतवी - बरौनी एक्सप्रेस 03 जुलाई रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा
15065 गोरखपुर - पनवेल एक्सप्रेस 06, 09 एवं 10 जुलाई गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी
15067 गोरखपुर - बांद्रािटर्मनस एक्सप्रेस 08 जुलाई गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी
15109 छपरा - मथुरा जं. एक्सप्रेस 06, 08 एवं 10 जुलाई छपरा-सीवान-भटनी-औंड़िहार-वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर
12587 गोरखपुर - जम्मूतवी एक्सप्रेस 06 जुलाई मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी
02563 बरौनी - नई दिल्ली स्पेशल 06 से 10 जुलाई छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर
15066 पनवेल - गोरखपुर एक्सप्रेस 08 जुलाई बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर
12571 गोरखपुर - आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 08 एवं 10 जुलाई मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी
12572 आनंद विहार टर्मिनल - गोरखपुर एक्सप्रेस 09 जुलाई बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर
02570 नई दिल्ली - दरभंगा स्पेशल 08 से 10 जुलाई कानपुर-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी-औंड़िहार-छपरा
14673 जयनगर - अमृतसर एक्सप्रेस 08 एवं 09 जुलाई छपरा-भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी
15652 जम्मूतवी - गुवाहाटी एक्सप्रेस 08 जुलाई बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा
15110 मथुरा जं. - छपरा एक्सप्रेस 08 जुलाई कानपुर-प्रयागराज-बनारस-औंड़िहार-भटनी-छपरा
02564 नई दिल्ली - बरौनी स्पेशल 08 एवं 09 जुलाई कानपुर-प्रयागराज-बनारस-औंड़िहार-छपरा
14674 अमृतसर - जयनगर एक्सप्रेस 09 जुलाई बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा

रास्ते में रुककर चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम प्रभावित तिथि नियंत्रण की अवधि
12537 मुजफ्फरपुर - प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस 08 जुलाई 60 मिनट (1 घंटा)
12538 प्रयागराज रामबाग - मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 09 जुलाई 60 मिनट (1 घंटा)
15203 बरौनी - लखनऊ एक्सप्रेस 08 जुलाई 90 मिनट (1.5 घंटे)

देर से चलाई जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम प्रभावित तिथि री-शेड्यूल का समय
12529 पाटलिपुत्र - लखनऊ जं. एक्सप्रेस 08 जुलाई 120 मिनट (2 घंटे) देर से चलेगी
12530 लखनऊ जं. - पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 09 जुलाई 120 मिनट (2 घंटे) देर से चलेगी
15083 छपरा - फर्रुखाबाद एक्सप्रेस 08 जुलाई 60 मिनट (1 घंटा) देर से चलेगी
15084 फर्रुखाबाद - छपरा एक्सप्रेस 09 जुलाई 60 मिनट (1 घंटा) देर से चलेगी
15114 छपरा - गोमती नगर एक्सप्रेस 08 जुलाई 90 मिनट (1.5 घंटे) देर से चलेगी
15113 गोमती नगर - छपरा एक्सप्रेस 09 जुलाई 90 मिनट (1.5 घंटे) देर से चलेगी
15027 हटिया - गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 10 जुलाई 75 मिनट (1 घंटा 15 मिनट) देर से चलेगी
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा