1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई, Paytm Payment Bank और IIFL के बाद अब इस कंपनी पर लगाई रोक

RBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई, Paytm Payment Bank और IIFL के बाद अब इस कंपनी पर लगाई रोक

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 05, 2024 07:21 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 07:25 pm IST

RBI की ओर से जेएम फाइनेंसियल पर शेयर और डिबेंचर्स को गिरवी रखकर फाइनेंसिंग करने से रोक लगा दी है। कंपनी के लोन प्रोसेस में गड़बड़ियों के चलते ये कार्रवाई की गई है।

RBI- India TV Hindi
RBI Image Source : FILE

RBI Action on JM Financial: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से मंगलवार (5 मार्च) को जेएम फाइनेंसियल प्रोडक्ड्स लिमिटेड पर कार्रवाई करते शेयर और डिबेंचरर्स गिरवी रखकर लोन देने पर रोक लगा दी है। इसमें आईपीओ के शेयर्स को गिरवी रखकर लोन देना भी शामिल है। आरबीआई द्वारा ये कार्रवाई कंपनी के लोन देने के प्रोसेस में गड़बड़ी पाए जाने के कारण की गई है। 

केंद्रीय बैंक द्वारा कहा गया कि कंपनी वर्तमान में लोन के कलेक्शन और रिकवरी प्रोसेस का कार्य जारी रख सकती है। बता दें, जेएम फाइनेंसियल पर ये एक्शन सेबी द्वारा आरबीआई को कंपनी की बुक्स की जानकारी शेयर करने के बाद हुआ है। 

आईपीओ फाइनेंसिंग में मिली गड़बड़ी 

आरबीआई की ओर से कहा गया कि ये एक्शन कंपनी द्वारा  आईपीओ फाइनेंसिंग और एनसीडी सब्सक्रिप्शन में गंभीर गड़बड़ियां पाए जाने के बाद लिया गया है। रिव्यू के दौरान पाया गया कि कंपनी ग्राहकों के एक विशेष ग्रुप की कई आईपीओ और एनसीडी की फाइनेंसिंग में लोन फंड का उपयोग कर रही है। कंपनी की क्रेडिट अंडरराइटिंग अव्यवस्थित पाई गई और ये फाइनेंसिंग काफी कम मार्जिंन पर की गई थी।

केंद्रीय बैंक द्वारा आगे कहा गया कि पावर ऑफ ऑटोर्नी और मास्टर एग्रीमेंट के जरिए कुछ विशेष ग्राहकों को संचालन में भागीदार बनाए बिना कंपनी सब्सक्रिप्शन के लिए आवेदन, बैंक खाते और डिमैट अकाउंट को ऑपरेट कर रही थी। कंपनी यहां एक तरीके से लोन देने और लेने दोनों की भूमिक निभा रही थी। यह मैनेजमेंट स्तर पर काफी गंभीर विषय है। 

पेटीएम पेमेंट बैंक और आईआईएफएल पर हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले आरबीआई की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक और आईआईएफएल फाइनेंस पर अलग-अलग कारणों से चलते कार्रवाई की गई है। आरबीआई के निर्देश के अनुसार पेटीएम पेमेंट बैंक को 15 मार्च से कारोबार बंद करना होगा। वहीं, आईआईएफएल अब गोल्ड लोन नहीं बांट सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा