1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिजर्व बैंक की तीन दिन की मौद्रिक नीति बैठक शुरू, 10 फरवरी को शक्तिकांत दास करेंगे घोषणा

रिजर्व बैंक की तीन दिन की मौद्रिक नीति बैठक शुरू, 10 फरवरी को शक्तिकांत दास करेंगे घोषणा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 08, 2022 04:32 pm IST,  Updated : Feb 08, 2022 04:32 pm IST

रिजर्व बैंक बृहस्पतिवार को नीतिगत दर में यथास्थिति बनाए रखता है, तो यह लगातार दसवीं बार होगा, जब दर अपरिवर्तित रहेगी।

RBI- India TV Hindi
RBI Image Source : PTI

Highlights

  • मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक मंगलवार को शुरू हुई
  • बैठक के नतीजों की घोषणा 10 फरवरी को होगी
  • पिछली बार 22 मई, 2020 को कटौती कर नीतिगत दर को संशोधित किया था

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक मंगलवार को शुरू हुई। बैठक के नतीजों की घोषणा 10 फरवरी को होगी। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) 2022-23 के आम बजट, मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं और तनावपूर्ण भू-राजनीतिक हालात के बीच अगली मौद्रिक नीति तय करने के लिए विचार-विमर्श कर रही है। 

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय एमपीसी की बैठक पहले बैठक सोमवार को शुरू होनी थी, लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र द्वारा सात फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया। आमतौर पर यह माना जा रहा है कि एमपीसी प्रमुख नीतिगत या रेपो दर में कोई बदलाव नहीं करेगी। 

हालांकि, विशेषज्ञों की राय है कि केंद्रीय बैंक नीतिगत रुख को ‘उदार’ से ‘तटस्थ’ में बदल सकता है और नकदी की स्थिति को सामान्य बनाने के लिए रिवर्स रेपो दर में कुछ बदलाव किया जा सकता है। यदि रिजर्व बैंक बृहस्पतिवार को नीतिगत दर में यथास्थिति बनाए रखता है, तो यह लगातार दसवीं बार होगा, जब दर अपरिवर्तित रहेगी। 

केंद्रीय बैंक ने पिछली बार 22 मई, 2020 को ब्याज दरों में कटौती कर नीतिगत दर को संशोधित किया था। ब्रिकवर्क रेटिंग्स के अनुसार, एमपीसी नीतिगत दरों को मौजूदा स्तर पर कायम रख सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

rbi