1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आपकी थाली से गायब होने वाली है रोटी या आएंगे अच्छे दिन? RBI ने बता डाला पूरा फ्यूचर प्लान

आपकी थाली से गायब होने वाली है रोटी या आएंगे अच्छे दिन? RBI ने बता डाला पूरा फ्यूचर प्लान

 Published : Jun 08, 2023 06:28 pm IST,  Updated : Jun 08, 2023 06:30 pm IST

Growth Rate: नीतिगत कार्रवाई लगातार बदलते हालात पर निर्भर होगी। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि महंगाई में गिरावट टिकाऊ रहे।

RBI Future Plan- India TV Hindi
RBI Future Plan Image Source : FILE

RBI Future Plan: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि रेपो दर को नहीं बढ़ाने का फैसला सिर्फ एक ठहराव है और भविष्य में नीतिगत कार्रवाई पूरी तरह उस समय के आंकड़ों पर निर्भर करेगी। साथ ही केंद्रीय बैंक ने जोड़ा कि महंगाई में स्थायी कमी के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है। इससे पहले दिन में आरबीआई गवर्नर की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 6.50 प्रतिशत पर बरकरार रखा था। एमपीसी ने यह भी कहा कि वह नीतिगत उपायों को वापस लेने की दिशा में काम करना जारी कखेगी। 

RBI ने बता डाला पूरा फ्यूचर प्लान

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि हालांकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई मार्च और अप्रैल में कम हो गई है, लेकिन खुदरा महंगाई अब भी चार प्रतिशत के अनिवार्य लक्ष्य से ऊपर है और चालू वित्त वर्ष के बाकी समय में भी ऐसा रहने का अनुमान है। दास ने मौद्रिक नीति घोषणा के बाद संवाददाताओं से कहा कि महंगाई पर लगातार नजदीकी और सतर्क नजरिया बनाए रखना जरूरी है। क्योंकि मानसून और अल नीनो का प्रभाव अनिश्चित बना हुआ है। हमारा लक्ष्य टिकाऊ तरीके से महंगाई को चार प्रतिशत से नीचे बनाए रखना है।

बदलते हालात पर निर्भर होगी आगे की स्थिति

उन्होंने कहा कि नीतिगत कार्रवाई लगातार बदलते हालात पर निर्भर होगी। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि महंगाई में गिरावट टिकाऊ रहे। केंद्रीय बैंक में डिप्टी गवर्नर और मौद्रिक नीति विभाग के प्रमुख माइकल पात्रा ने कहा कि वर्ष के लिए नीतिगत रुख और महंगाई का पूर्वानुमान इस पूर्वधारणा पर आधारित है कि मूल्य सूचकांक इस साल 5.1 प्रतिशत के करीब रहेगा। इस अनुमान में धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी और अल नीनो प्रभाव को समायोजित किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा