1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार में रिलायंस और टीसीएस का दबदबा बढ़ा, मार्केट कैप में इतने हजार करोड़ का उछाल

शेयर बाजार में रिलायंस और टीसीएस का दबदबा बढ़ा, मार्केट कैप में इतने हजार करोड़ का उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 20, 2022 11:21 am IST,  Updated : Feb 20, 2022 11:21 am IST

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 36,694.59 करोड़ रुपये बढ़कर 14,03,716.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Market cap- India TV Hindi
Market cap Image Source : FILE

Highlights

  • शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम
  • रिलायंस का बाजार मूल्यांकन उछाल के साथ 16,39,872.16 करोड़ रहा
  • एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत घटकर 8,38,529.6 करोड़ पर

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 85,712.56 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 36,694.59 करोड़ रुपये बढ़कर 14,03,716.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 32,014.47 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 16,39,872.16 करोड़ रुपये रहा। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 12,781.78 करोड़ रुपये बढ़कर 5,43,225.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसके अलावा एचडीएफसी ने सप्ताह के दौरान 2,703.68 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 4,42,162.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 1,518.04 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,24,456.6 करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी बैंक को लगी चपत 

वहीं दूसरी ओर समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 3,399.6 करोड़ रुपये घटकर 8,38,529.6 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस की 5,845.84 करोड़ रुपये के नुकसान से 7,17,944.43 करोड़ रुपये पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 28,779.7 करोड़ रुपये टूटकर 5,20,654.76 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 12,360.59 करोड़़ रुपये के नुकसान से 4,60,019.1 करोड़ रुपये पर आ गया। 

भारतीय एयरटेल को भी नुकसान 

भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में 961.11 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,91,416.78 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा