1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल की इस कंपनी में आप भी बन सकते हैं हिस्सेदार, हुई ये बड़ी घोषणा

फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल की इस कंपनी में आप भी बन सकते हैं हिस्सेदार, हुई ये बड़ी घोषणा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 07, 2022 06:49 pm IST,  Updated : Mar 07, 2022 06:49 pm IST

कंपनी के इस आईपीओ में पूरी तरह से नए शेयर जारी किये जायेंगे और इनमें बिक्री की पेशकश (ओएफएस) नहीं की जायेगी।

Sachin Bansal- India TV Hindi
Sachin Bansal Image Source : FILE

Highlights

  • सचिन बंसल की अगुवाई वाली नवी टेक्नोलॉजीज 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है
  • इस सप्ताह दस्तावेजों का मसौदा दाखिल करने की उम्मीद है और आईपीओ जून में आ सकता है
  • कंपनी में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले बंसल आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे

नयी दिल्ली। सचिन बंसल की अगुवाई वाली नवी टेक्नोलॉजीज भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बॉर्ड (सेबी) के समक्ष आरंभिक सार्वजानिक निर्गम (आईपीओ) दस्तावेज दाखिल कर 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस मामले से जुड़े लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी के इस सप्ताह दस्तावेजों का मसौदा दाखिल करने की उम्मीद है और आईपीओ जून में आ सकता है। 

कंपनी के इस आईपीओ में पूरी तरह से नए शेयर जारी किये जायेंगे और इनमें बिक्री की पेशकश (ओएफएस) नहीं की जायेगी। कंपनी में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले बंसल आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे। इसके अलावा कंपनी ने अपने आईपीओ के प्रबंधन के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, बोफा सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल को चुना है। 

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल द्वारा सह-स्थापित और प्रवर्तित नवी टेक्नोलॉजीज एक प्रौद्योगिकी संचालित वित्तीय उत्पाद और सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा