1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI vs PNB vs Post office: किसमें मिल रहा 3 वर्ष की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज, देखें पूरी लिस्ट

SBI vs PNB vs Post office: किसमें मिल रहा 3 वर्ष की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज, देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 03, 2024 06:28 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 06:28 pm IST

SBI vs PNB vs Post office FD Rates: पोस्ट ऑफिस की ओर से हाल ही में ब्याज दर को बढ़ाया गया है। अब 3 वर्ष की एफडी पर निवेशकों को 7.10 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।

FD- India TV Hindi
FD Image Source : FILE

SBI vs PNB vs Post office FD Rates: केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में छोटी ब्याज योजनाओं के लिए चौथी तिमाही की ब्याज दरों का एलान किया है। सरकार द्वारा पोस्ट ऑफिस की तीन वर्ष की एफडी पर ब्याज दर को 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.10 प्रतिशत कर दिया गया है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में एसबीआई, पीएनबी और एचडीएफसी बैंक की एफडी की ब्याज दरों की तुलना करने जा रहे हैं कि किसमें आपको अधिक फायदा मिल रहा है। 

एसबीआई एफडी की ब्याज दरें 

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की ओर से हाल ही में एफडी की ब्याज दरों को बढ़ाया गया है। इसके बाद एफडी पर निवेशकों को 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.10 प्रतिशत का ब्याज निवेशकों को दिया जा रहा है। एसबीआई में तीन वर्ष की एफडी पर ब्याज 7 प्रतिशत है। बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज भी दिया जा रहा है। 

पंजाब नेशनल बैंक में एफडी की ब्याज दरें 

पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी की ओर से एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। बैंक में 3 वर्ष की एफडी पर 7 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है। 

एचडीएफसी बैंक में एफडी की ब्याज दरें 

देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक की ओर से 3 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। अन्य बैंकों की तरह इस बैंक में 3 वर्ष की एफडी पर 7 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। 

एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी बैंक और पोस्ट ऑफिस में से 3 वर्ष की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज पोस्ट ऑफिस में 7.10 प्रतिशत का मिल रहा है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस में एफडी कराना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा