1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 5000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट- चेक करें आज के ताजा भाव

5000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट- चेक करें आज के ताजा भाव

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 01, 2026 07:59 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 07:59 pm IST

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुए सैन्य संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बाद आज दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
सोमवार को 5000 रुपये सस्ती हुई चांदी Image Source : PTI

Gold and Silver Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 2500 रुपये टूटकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुए सैन्य संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बाद आज दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें 2500 रुपये (1.53 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं। पिछले हफ्ते, शुक्रवार को सोने का भाव 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

सोमवार को 5000 रुपये सस्ती हुई चांदी

सोने के अलावा, आज चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली और ये 5000 (लगभग 2 प्रतिशत) टूटकर 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ''सोने ने सप्ताह की शुरुआत कमजोर रुख के साथ की, क्योंकि वीकेंड में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़े तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ा दिया और डॉलर को मजबूत किया।'' उन्होंने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में हुई बढ़ोतरी का असर भी कीमती धातुओं पर पड़ा, जिससे सोने और चांदी जैसी संपत्तियों में निवेशकों की दिलचस्पी कम हो गई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सस्ता हुआ सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोने की कीमत लगभग 1 प्रतिशत टूटकर 4,504.97 डॉलर प्रति औंस रह गई। हालांकि, चांदी की कीमत में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और ये 75.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा कि सोमवार को हाजिर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ये 4,500 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 76 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई। चैनवाला ने कहा कि इस सप्ताह, बाजार के भागीदार अमेरिका के रोजगार आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की टिप्पणियों पर बारीकी से नजर रखेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा