1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. झांसी से होकर गुजरने वाली 6 ट्रेनों को किया गया रद्द, रेलवे ने बताई वजह- चेक करें डिटेल्स

झांसी से होकर गुजरने वाली 6 ट्रेनों को किया गया रद्द, रेलवे ने बताई वजह- चेक करें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 27, 2026 02:22 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 02:22 pm IST

29 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस खजुराहो, बिरारी, दैलवाडरा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के रास्ते से चलाई जाएगी।

indian railways, jhansi, trains cancelled, cancelled trains, diverted trains- India TV Hindi
झांसी से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द Image Source : DRM JHANSI

भारतीय रेल ने झांसी से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे ने इन ट्रेनों को रद्द करने की वजह भी बताई है। भारतीय रेल के प्रयागराज डिवीजन ने इस विषय पर अहम जानकारी शेयर की है। प्रयागराज डिवीजन ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेल सेक्शन पर आने वाले मऊरानीपुर-रोरा रेलवे स्टेशनों के बीच होने वाले रेल लाइन डबलिंग के कारण नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होना है। इसकी वजह से यहां से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

रद्द की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  • ट्रेन नंबर- 11801, ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर-11802, प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 29 और 30 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर-64613, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू 28 और 29 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर-64614, बांदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 28 और 29 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर-64611, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मानिकपुर मेमू 29 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर-64612, मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 30 जुलाई को रद्द रहेगी।

डायवर्ट की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  • 28 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दैलवारा, बिरारी और खजुराहो के रास्ते से चलाई जाएगी।
  • 29 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस खजुराहो, बिरारी, दैलवाडरा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के रास्ते से चलाई जाएगी।

रोक कर चलाई जाने वाली ट्रेन की जानकारी

  • ट्रेन नंबर- 20975, हावड़ा-आगरा कैंट एक्सप्रेस 28 जुलाई को प्रयागराज डिवीजन में 150 मिनट और झांसी डिविजन में 60 मिनट तक रोक कर चलाई जाएगी।

यात्रियों को करनी होगी दूसरी व्यवस्था

अगर प्रभावित होने वाली इन ट्रेनों में आपकी ट्रेन भी शामिल है तो आपको अभी से ही यात्रा के लिए दूसरी व्यवस्था करनी होगी। आप किसी दूसरी ट्रेन की मदद ले सकते हैं या फिर बस से यात्रा कर सकते हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों के रद्द किए जाने वाली की वजह से यात्रियों को होने वाली असविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

यात्रा शुरू करने से पहले चेक कर लें ट्रेन का करेंट स्टेटस

भारतीय रेल ने यात्रियों से अपील की है वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का करेंट स्टेटस चेक कर लें। ट्रेन का करेंट स्टेटस चेक करने के लिए आप रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जा सकते हैं। इसके अलावा, आप रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी अपने ट्रेन का करेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

ITR फाइल करने की आखिरी तारीख बेहद करीब, अब तक 4 करोड़ से ज्यादा रिटर्न हुए दाखिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा