1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Stock Market: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, पीएसयू और फर्मा शेयरों में तेजी

Stock Market: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, पीएसयू और फर्मा शेयरों में तेजी

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 29, 2024 09:30 am IST,  Updated : Apr 29, 2024 09:48 am IST

भारतीय शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। आज भी बाजार ऊपरी स्तरों पर बना हुआ है निफ्टी 22,500 के करीब कारोबार कर रहा है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को तेजी के साथ खुला। बाजार के सभी बड़े सूचकांकों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 337 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,077 अंक और निफ्टी 77 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,497 अंक पर कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और यह 48,485 अंक पर बना हुआ है। 

एनएसई पर 1618 शेयर हरे निशान में और 398 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। आईटी, पीएसयू, फार्मा, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, एनर्जी, कमोडिटी और पीएसई इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं, ऑटो, रियल्टी के साथ अन्य इंडेक्स में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। 

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में आईसीआईसीआई, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा, टाटा स्टील, टीसीएस,नेस्ले, रिलयांस, एलएंडटी, एसबीआई, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फाइनेंस, जेएसब्लू स्टील, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एचयूएल, विप्रो, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक बढ़कर खुले हैं। वहीं, एचसीएल टेक, एमएंडएम, आईटीसी और पावर ग्रिड लाल निशान में खुले हैं। 

वैश्विक बाजारों का हाल

एशिया के ज्यादातर बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। टोक्यो, शंघाई, हांगकागं, जकार्ता, ताइपे, बैंकॉक और सियोल के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। डाओं में करीब एक प्रतिशत की तेजी देखी गई थी। कच्चे तेल तेल फिलहाल एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा